Amazon पर शुरू हुआ वीवो कार्निवाल, स्मार्टफोन पर 5,000 रुपये तक की छूट

kapil sharma
टेक डेस्क, अमर उजालाkapil sharma
Wed, 02 Jan 2019 03:40 PM IST
Amazon Vivo Carnival Sale: Buy Vivo's smartphone with upto 5,000 discount
Amazon Vivo Carnival Sale

    ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजॉन इंडिया पर वीवो कार्निवाल सेल का आयोजन हुआ है। इस सेल में वीवो के स्मार्टफोन पर 3,000 रुपये तक की छूट मिल रही है और साथ ही बैंकों की ओर सेभी कई ऑफर्स मिल रहे हैं। HDFC बैंक के डेबिट कार्ड से खरीदारी करने पर 10 फीसदी की छूट मिल रही है, वहीं क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 5 फीसदी का डिस्काउंट मिल रहा है। इसके अलावा कई फोन पर 9,000 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

    Vivo V9 Pro
    Vivo V9 Pro

    अमेजॉन वीवो कार्निवाल सेल में Vivo V9 Pro का (6GB, 64GB) वाला वेरियंट 17,990 रुपये में मिल रहा है जबकि इसकी कीमत 19,990 रुपये है। इसके अलावा इस फोन पर 4,000 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है। वहीं Vivo V11 Pro और Vivo V11 पर भी 3,000 रुपये का एक्सचेंज ऑफर मिल रहा है।

    vivo nex
    vivo nex

    इसके अलावा अमेजॉन एक्सक्लूसिव वीवो नेक्स के 8 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट पर 5,000 रुपये की छूट मिल रही है। इस फोन की कीमत 47,990 रुपये है लेकिन इसे 39,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। वहीं इस फोन पर भी 5,000 रुपये तक का अतिरिक्त एक्सचेंज ऑफर मिल रहा है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें