Amazon सेल का आज आखिरी दिन, 999 रुपये में मिल रहीं ये शानदार स्मार्ट वॉच

अमेजन की दिवाली सेल यानी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल की Finale Days सेल का आज आखिरी दिन है। इस सेल में स्मार्ट वॉच पर भारी डिस्काउंट मिल रहा है। अमेजन की इस सेल में स्मार्टवॉच की कीमत में कटौती के साथ कई अन्य फायदे भी मिल रहे हैं। सेल में बैंक ऑफर्स के साथ कैशबैक भी देखने मिल रहा है। यानी यह स्मार्ट वॉच खरीदने का सुनहरा मौका है। यदि आप स्मार्टवॉच खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो यह रिपोर्ट आपके लिए है। इस रिपोर्ट में हम आपको 1000 रुपये से भी कम में मिलने वाली बेस्ट स्मार्ट वॉच के बारे में बताएंगे। चलिए जानते हैं।

Noise Colorfit pulse grand
अमेजन की Amazon Great Indian Festival सेल में 65 फीसदी डिस्काउंट के साथ 1,399 रुपये में लिस्ट किया गया है। साथ ही वॉच के साथ ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड पर 10 फीसदी का इंस्टेंट डिस्काउंट और कैशबैक ऑफर भी देखने मिल रहा है। वॉच के साथ 1.69 इंच की एचडी डिस्प्ले मिलती है। साथ ही Noise Colorfit pulse grand में फास्ट चार्जिंग भी है। इसमें 60 स्पोर्ट्स मोड्स के साथ 150 वॉच फेसेज मिलेंगे। वॉच में वॉटर रेसिस्टेंट के लिए IP68 की रेटिंग भी है। वॉच में ब्लड ऑक्सीजन, हार्ट रेट, स्ट्रेस और स्लीप मॉनिटर का ऑप्शन भी मिलता है।

boAt Wave Style
boAt की इस वॉच को सेल में 1,299 रुपये में लिस्ट किया गया है। इस वॉच के साथ भी बैंक ऑफर्स और कैशबैक की सुविधा मिलेगी। वॉच में 1.69 इंच का स्क्वेयर शेप वाला एचडी डिस्प्ले मिलता है। वॉच के साथ 7 दिन तक बैटरी बैकअप और IP68 रेटिंग मिलती है। वॉच में हेल्थ फीचर्स जैसे हार्ट रेट मॉनिटरिंग और SpO2 मॉनिटरिंग का सपोर्ट मिलता है।