Amazon Great Republic sale 2023: टॉप रेटेड स्मार्टफोन पर मिल रहा 40 फीसदी तक का डिस्काउंट, देखें पूरी लिस्ट

अमेजन ग्रेड रिपब्लिक डे सेल 2023 (Amazon Great Republic Day sale 2023) सेल आज यानी 15 जनवरी से शुरू हो गई है। अमेजन की यह सेल 15 से 20 जनवरी 2023 तक चलेगी। Amazon Great Republic Day sale 2023 में स्मार्टफोन से लेकर एक्सेसरीज, लैपटॉप, अमेजन डिवाइस और अन्य इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट पर छूट मिल रही है। इस सेल के लिए अमेजन ने SBI कार्ड के साथ साझेदारी की है जिसके तहत 10 फीसदी की अतिरिक्त छूट मिलेगी। इसके अलावा Amazon Pay के साथ भी कई तरह के ऑफर्स मिलेंगे। सिर्फ इतना ही नहीं इन टॉप रेटेड स्मार्टफोन पर भी शानदार डिस्काउंट मिल रहा है। चलिए देखते हैं बेस्ट स्मार्टफोन और उनपर मिलने वाले ऑफर्स के बारे में...

Redmi Note 10S
Redmi Note 10S को सेल में 14,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस कीमत पर 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट मिलेगा। फोन के साथ SBI कार्ड पर 10 फीसदी की अतिरिक्त छूट भी मिलेगी। साथ ही एक्सचेंज ऑफर भी है। फोन में 6.43 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2400 पिक्सल है। डिस्प्ले एमोलेड है। फोन में मीडियाटेक हीलियो G95 प्रोसेसर, 8 जीबी तक LPDDR4X रैम और 128 जीबी की स्टोरेज है। फोन में पहला लेंस 64 मेगापिक्सल, दूसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड, तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का मैक्रो और चौथा लेंस 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। सेल्फी के लिए इसमें 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 33W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

Xiaomi 11 Lite 5G NE
अमेजन ग्रेट रिपब्लिक डे 2023 में Xiaomi 11 लाइट 5G NE को रियायती कीमत पर पेश किया गया है। फोन को 24 प्रतिशत की कटौती के बाद 25,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। फोन पर एसबीआई क्रेडिट कार्ड का उपयोग करके लेनदेन करने पर 1000 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट भी मिलेगा। फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 778G SoC के साथ कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास का प्रोटेक्शन मिलता है। फोन में 90Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.55 इंच 10 बिट AMOLED डिस्प्ले मिलता है। फोन में 8 जीबी तक रैम और 128 जीबी की स्टोरेज दी गई है। फोन 4250mAh की बैटरी और 33W चार्जर के साथ आता है। स्मार्टफोन में 64 मेगापिक्सल सेंसर, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड सेंसर और 5 मेगापिक्सल का सुपर मैक्रो सेंसर है। सेल्फी के लिए फोन में 20 मेगापिक्सल का सेंसर है।