अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल: स्मार्टफोन पर मिलने वाले 5 ऑफर्स, 6,000 रुपये तक की छूट

अमेजन ग्रेड इंडियन फेस्टिवल सेल शुरू हो गई है। 10 अक्टूबर से शुरू हुई यह सेल 15 अक्टूबर तक चलेगी। इस सेल में स्मार्टफोन समेत टीवी और अन्य प्रोडक्ट्स पर भारी छूट मिल रही है। प्रीमियम स्मार्टफोन पर जहां 20 हजार रुपये की छूट मिल रही है, वहीं बजट स्मार्टफोन पर 7,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है तो आइए स्मार्टफोन पर मिलने वाले सभी ऑफर्स के बारे में जानते हैं। सबसे पहले सभी फोन पर मिलने वाले ऑफर्स की बात करें तो यदि आप अमेजन पे वॉलेट से भुगतान करते हैं तो 10 फीसदी का कैशबैक मिलेगाष वहीं एसबीआई के डेबिट और क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 10 फीसदी की छूट भी मिल रही है।

अमेजन की इस सेल में मोटो ई5 प्लस 10,999 रुपये में खरीदा जा सकता है, जबकि लांचिंग के समय इसकी कीमत 11,999 रुपये थी। मोटो ई5 प्लस में एंड्रॉयड ओरियो 8.0, डुअल सिम, 6 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। इसके अलावा फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 435 प्रोसेसर, 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज मिलेगी जिसे 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा। इस फोन को खरीदने के लिए यहां क्लिक करें।

रियलमी 1 स्मार्टफोन की लिस्टिंग प्राइस 12,990 रुपये है और यह फोन 10,490 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस फोन में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा, 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा, 6 इंच की डिस्प्ले, 3 जीबी रैम व 32 जीबी स्टोरेज है। इस फोन को खरीदने के लिए यहां क्लिक करें