Amazon ग्रेट इंडियन सेल : सिर्फ 7,999 रुपये में मिल रहा Redmi Y2, जानें सभी ऑफर्स

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Mon, 21 Jan 2019 09:41 AM IST
विज्ञापन
amazon great indian sale 2019, Buy redmi y2 at Rs 7,999, Know all offers
redmi y2

    अमेजॉन इंडिया पर 20 जनवरी 2019 यानि रविवार से रिपब्लिक डे ग्रेट इंडियन सेल की शुरुआत हो गई है। अमेजॉन की द ग्रेट इंडियन सेल 23 जनवरी तक चलेगी। इस सेल में ऑनर, नोकिया, सैमसंग और शाओमी के स्मार्टफोन पर भारी छूट मिल रही है। वहीं इस सेल में रेडमी वाय2 अबतक की सबसे कम कीमत पर मिल रहा है। आइए जानते हैं अमेजॉन ग्रेट इंडियन सेल में मिलने वाले सभी ऑफर्स के बारे में।

    xiaomi redmi y2
    xiaomi redmi y2

    सबसे पहले रेडमी वाय2 की बात करें तो इस सेल में रेडमी वाय2 सिर्फ 7,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। बता दें कि इस फोन को भारत में 9,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लांच किया गया था। इस फोन का 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज वाला वेरियंट 9,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। साथ ही यदि आप एचडीएफसी के कार्ड से पेमेंट करते हैं तो अलग से 10 फीसदी की छूट मिलेगी।

    realme 2 pro
    realme 2 pro

    रेडमी के अलावा रियलमी के फोन पर भी छूट मिलेगी। Realme के बयान के मुताबिक अमेजॉन पर लगने वाली सेल में रियलमी 2 प्रो को 1,000 रुपये की छूट के साथ 12,990 रुपये में खरीदा जा सकता है, जबकि इसकी कीमत 13,990 रुपये है। इस कीमत में रियलमी 2 प्रो का 4 जीबी के साथ 64 जीबी स्टोरेज वाला वेरियंट मिलेगा।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें