Amazon Sale: सिर्फ 5,555 रुपये में खरीदें 33,999 रुपये वाला 55 इंच का 4K स्मार्ट TV

यदि आप भी बहुत ही कम कीमत में बड़ा 4के स्मार्ट टीवी खरीदने की सोच रहे हैं तो आपके लिए बड़ी खबर है, क्योंकि अमेजन पर चल रही ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 55 इंच का 4के स्मार्ट टीवी आपको सिर्फ 5,555 रुपये में मिलने वाला है, जबकि इस टीवी की कीमत 33,999 रुपये है। आइए जानते हैं विस्तार से...

अमेजन पर चल रही ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में शिंको (Shinco) नाम की टीवी कंपनी ने इस ऑफर की पेशकश की है। शिंको ने अपने एक बयान में कहा है कि अमेजन पर चल रही है सेल में 55 इंच का 4के Shinco S55QHDR10 टीवी को सिर्फ 5,555 रुपये में खरीदा जा सकता है।

इसके लिए कंपनी ने आज यानी 1 अक्टूबर को रात 9 बजे फ्लैश सेल का आयोजन किया है। इस फ्लैश सेल में स्टॉक रहने तक ग्राहक 33,999 रुपये वाले इस टीवी को सिर्फ 5,555 रुपये में खरीद सकेंगे।