Amazon Great Indian Festival Sale में इन फोन पर मिलेगी जबरदस्त डील्स, ऐसे उठाएं फायदा

ई-कॉमर्स साइट अमेजन (Amazon) की रविवार से ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल (Amazon Great Indian Festival Sale 2019) की शुरुआत हो चुकी है। इस सेल में ग्राहकों को इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स पर आकर्षक डील्स और ऑफर्स मिलेंगे। इसके अलावा ग्राहकों को स्मार्टफोन पर 40 प्रतिशत का डिस्काउंट और कैशबैक दिया जाएगा। वही दूसरी तरफ 1 बजे से फ्लैश सेल भी शुरू हो गई है, जिसमें ग्राहकों को फिटनेस बैंड और स्मार्ट वॉच जैसे डिवाइस की खरीदारी पर बड़ी छूट दी जाएगी। वहीं, अमेजन की सेल में सैमसंग, शाओमी और वनप्लस जैसी कंपनियों के स्मार्टफोन पर डिस्काउंट और ऑफर्स मिल रहे हैं। तो चलिए जानते है किस स्मार्टफोन कितना डिस्काउंट मिल रहा है...

OnePlus 7 और 7 Pro
वनप्लस 7 पर 3,000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। ग्राहक अमेजन की सेल में इस फोन को 29,999 रुपये में खरीद सकेंगे। यूजर्स को इस फोन में स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट और 48 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा। वही दूसरी तरफ वनप्लस 7 प्रो पर 4,000 रुपये की छूट दी जा रही है। ग्राहक इस फोन को 44,999 रुपये की कीमत के साथ खरीद सकते हैं। वहीं, यूजर्स को इस फोन में पॉप-अप कैमरा और दमदार प्रोसेसर मिलेगा।

Samsung Galaxy M30s
ग्राहक गैलेक्सी एम30एस को इस सेल के दौरान 13,999 रुपये की कीमत के साथ खरीद सकेंगे। इस फोन पर 9,000 रुपये के एक्सचेंज ऑफर के साथ नो कॉस्ट ईएमआई की सुविधा मिलेगी। वहीं, एसबीआई के ग्राहकों को डेबिट या क्रेडिट कार्ड से इस फोन की खरीदारी करने पर 10 फीसद का डिस्काउंट दिया जाएगा। फीचर्स की बात करें तो इस फोन में 6.4 इंच की फुल एचडी प्लस सुपर एमोलेड डिस्प्ले है, जिसका ब्राइटनेस 420 निट्स और रिजॉल्यूशन 1080x2340 पिक्सल है। फोन में सैमसंग का ऑक्टाकोर Exynos 9611 प्रोसेसर है जिसके साथ जुगलबंदी के लिए 6 जीबी रैम और 128 जीबी की स्टोरेज दी गई है।
- 15,000 रुपये से कम में खरीदे ये TV, अमेजन-फ्लिपकार्ट पर लगी है बड़ी सेल
- Nokia के इन फोन में मिलेगा Android 10 Go Edition का सपोर्ट, HMD ने की पुष्टि
- Samsung Galaxy M30s Review: दमदार बैटरी के साथ एक बढ़िया मिडरेंज स्मार्टफोन
- Tagg Zero G Review: शानदार बैटरी और कनेक्टिविटी वाला फुल पैसा वसूल वायरलेस इयरपॉड