अमेजन की सेल: इन ट्रेंडिंग स्मार्टफोन पर मिल रही है अच्छी छूट, पूरी लिस्ट देखें यहां

अमेजन की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल 2021 अभी भी चल ही रही है। अमेजन की इस सेल में कई तरह के प्रोडक्ट पर कई तरह के शानदार ऑफर्स मिल रहे हैं। यदि आपको स्मार्टफोन खरीदना है तो यह सेल आपके लिए परफेक्ट है। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि इस सेल में Apple, Samsung और Xiaomi जैसी कंपनियों के स्मार्टफोन पर शानदार डिस्काउंट मिल रहा है। इसके अलावा Realme, iQoo, Oppo और OnePlus जैसी कंपनियों के फोन भी अच्छे डिस्काउंट के साथ खरीदे जा सकते हैं। आइए जानते हैं सभी ऑफर्स के बारे में...

Samsung Galaxy M32 5G
अमेजन की सेल का यह सबसे ट्रेंडिंग फोन है। इस फोन को 4,000 रुपये सस्ते में खरीदा जा सकता है। इस फोन का 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाला वेरियंट 16,999 रुपये में उपलब्ध है। फीचर्स की बात करें तो इसमें 6.5 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले है। इसके अलावा इसमें मीडियाटेक Dimensity 720 प्रोसेसर, 8 जीबी तक रैम और 128 जीबी तक की स्टोरेज है। फोन में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 5000mAh की बैटरी है।

Samsung Galaxy M12
Galaxy M32 5G के अलावा सैमसंग के Galaxy M12 पर भी बढ़िया ऑफर मिल रहा है। गैलेक्सी एम12 का 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाला वेरियंट 10,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसमें भी 6.5 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले, 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 6000mAh की बैटरी है। इस फोन पर 1,200 रुपये की छूट मिल रही है।