अमेजन फ्रीडम सेल 2019: स्मार्टफोन पर 6,000 रुपये तक की छूट, देखें टॉप 20 ऑफर्स

स्वतंत्रता दिवस के खास मौके पर ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर फ्रीडम सेल का आयोजन हो रहा है। अमेजन फ्रीडम सेल 2019 सेल की शुरुआत 7 अगस्त को दोपहर 12 बजे से हो रही है और यह 11 अगस्त को खत्म होगी। Amazon ने अपनी सेल को लेकर ऑफर का खुलासा कर दिया है। तो आइए अमेजन की फ्रीडम सेल में स्मार्टफोन पर मिलने वाले ऑफर्स के बारे में जानते हैं।

Samsung Galaxy M30, Galaxy M20
अमेजन की इस फ्रीडम सेल में सैमसंग गैलेक्सी एम30 1,000 रुपये की छूट के साथ खरीदा जा सकता है। यह ऑफर गैलेक्सी एम30 के 4 जीबी रैम और 6 जीबी रैम दोनों वेरियंट पर लागू होगा। गैलेक्सी एम30 के अलावा सैमसंग गैलेक्सी एम20 पर भी 1,000 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा।

Honor 20i, Honor 8X
Honor 20i को भारत में दो महीने ही लॉन्च किया गया है लेकिन इस फोन पर 2,000 रुपये की छूट मिलेगी। यह फोन 14,000 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया था लेकिन इसे इस सेल में 12,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। वहीं Honor 8X के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 14,999 रुपये है लेकिन सेल में यह फोन 10,999 रुपये में मिलेगा।