15,000 रुपये से कम में खरीदे ये TV, अमेजन-फ्लिपकार्ट पर लगी है बड़ी सेल

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Mon, 30 Sep 2019 12:31 PM IST
विज्ञापन
Amazon Flipkart Sale Buy Led TV Less Than 15,000 Rs Know Price And Specifications
32 inch smart tv

    आज से देश में दिग्गज ई-कॉमर्स साइट अमेजन (Amazon) और फ्लिपकार्ट (Flipkart) की बंपर सेल शुरू हो गई है। दोनों शौपिंग साइट्स की फेस्टिवल सेल 4 अक्टूबर तक चलेगी। इस दौरान ग्राहकों को सेल में शानदार डील्स, डिस्काउंट और ऑफर्स मिलेंगे। इसके साथ ही ग्राहक अमेजन ग्रेट इंडियन और फ्लिपकार्ट बिग बिलियन सेल में स्मार्टफोन और इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स को सस्ते में खरीद सकते हैं। इन दोनों सेल की खास बात करे तो ग्राहकों के लिए लोकप्रिय ब्रांड्स के प्रोडक्ट्स किफायती कीमत और शानदार डील्स के साथ उपलब्ध हैं। ग्राहक इन दोनों ई-कॉमर्स साइट पर 15,000 रुपये से कम कीमत वाले टीवी खरीद सकते हैं।

    mi tv
    mi tv - फोटो : amazon

    Mi LED TV 4C PRO (32) HD

    शाओमी ने भारतीय बाजार में 10,999 रुपये की कीमत के साथ एमआई एलईडी टीवी को भारतीय बाजार में उतारा है। इस टीवी को 32 इंच का डिस्प्ले मिला है, जिसका रिजॉल्यूशन 1366x768 पिक्सल है। साथ ही यूजर्स को एमआई टीवी में 3एचडीएमआई पोर्ट, ब्लू रे प्लेयर्स, गेमिंग कंसोल और 2 यूएसबी पोर्ट मिलेंगे। इसके अलावा बेहतर साउंड के लिए स्पीकर्स का सपोर्ट दिया गया है। वहीं, ग्राहक इस टीवी में एंड्रॉयड का इस्तेमाल कर सकेंगे।

    Telefunken
    Telefunken - फोटो : amazon

    Telefunken (32) HD

    ग्राहक इस फेस्टिवल सेल में Telefunken टीवी को मात्र 6,999 रुपये में खरीद सकेंगे। कंपनी ने इस टीवी में 32 इंच का एचडी डिस्प्ले दिया है, जिसका रिजॉल्यूशन 1366x768 पिक्सल है। साथ ही शानदार साउंड क्वालिटी के लिए चार साउंड मोड्स दिए हैं। इसके अलावा यूजर्स को इस टीवी में 2 एचडीएमआई पोर्ट, ब्लू रे, गेमिंग कंसोल और 2 यूएसबी पोर्ट जैसे फीचर्स मिलेंगे।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें