अमेजॉन-फ्लिपकार्ट रिपब्लिक डे सेल: दो रियर कैमरा और 3GB रैम वाले 5 स्मार्टफोन, कीमत 10 हजार से कम

फ्लिपकार्ट और अमेजॉन पर आयोजित रिपब्लिक डे सेल का आज यानि 23 जनवरी को आखिरी दिन है। इस सेल में कई स्मार्टफोन समेत लैपटॉप व टीपी पर भारी छूट दिया। इस सेल में शाओमी रेडमी वाय2 को सबसे कम कीमत पर बेचा गया और अभी भी बेचा जा रहा है। तो चलिए आज आखिरी दिन 10 हजार रुपये से कम कीमत में मिलने वाले 5 स्मार्टफोन के बारे में जानते हैं जिनमें आपको 3 जीबी रैम के साथ डुअल रियर कैमरा भी मिलेगी।

Redmi Y2
इस फोन का 3 जीबी रैम व 32 जीबी स्टोरेज वाला वेरियंट 7,999 रुपये में मिल रहा है। इस फोन में 12+5 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा है। इसमें 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। फोन में 5.99 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले दी गई है।

Honor 7A
इस फोन को 7,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। हॉनर 7ए में 5.7 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले, क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 430 ऑक्टाकोर प्रोसेसर है। यह फोन 3GB+32GB वेरियंट में मिलेगा। स्टोरेज को 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा। फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा (13+2 मेगापिक्सल) सेटअप है और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। फोन में 3,000mAh की बैटरी, फिंगरप्रिंट सेंसर, फेस अनलॉक, डुअल सिम सपोर्ट, एंड्रॉयड ओरियो 8.0 और हेडफोन जैक दिया गया है।