अमेजन ने Fire Tv Cube और Voice Remote Pro किए लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Thu, 29 Sep 2022 02:15 PM IST
विज्ञापन
Amazon Fire TV Cube (3rd Gen) Alexa Voice Remote Pro Launched in India specifications price Details
Amazon Third Generation Fire Tv Cube - फोटो : Amazon

    अमेजन ने अपनी नई फायर टीवी क्यूब Amazon Third Generation Fire Tv Cube को लॉन्च कर दिया है। टीवी क्यूब के साथ कंपनी ने नए Alexa Voice Remote Pro को भी लॉन्च किया है। Fire TV Cube को को भी अब Alexa के जरिए कंट्रोल किया जा सकता है। वहीं Alexa Voice Remote Pro को एलेक्सा रिमोट के अपग्रेडेशन के दौर पर पेश किया गया है, जो दो कस्टमाइजेबल बटन के साथ आता है।

    Amazon Third Generation Fire Tv Cube
    Amazon Third Generation Fire Tv Cube - फोटो : Amazon

    Amazon Third Generation Fire Tv Cube और Alexa Voice Remote Pro की कीमत

    Amazon Fire TV Cube (3rd Gen) को 13,999 रुपये की कीमत पर पेश किया गया है। हालांकि कंपनी ने अब तक इसकी उपलब्धता के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। वहीं Alexa Voice Remote Pro की कीमत 2,499 रुपये है। वॉयर रिमोट प्रो के फिलहाल प्री ऑर्डर किया जा सकता है। इसकी बिक्री 16 नवंबर से शुरू होगी।

    Amazon Fire TV Cube (3rd Gen)
    Amazon Fire TV Cube (3rd Gen) - फोटो : Amazon

    Amazon Third Generation Fire Tv Cube के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

    यह अमेजन के फायर टीवी क्यूब सेकेंड जेन का अपडेट वर्जन है। इसे Alexa के जरिए कंट्रोल किया जा सकता है। Amazon Third Generation Fire Tv Cube में 4K अल्ट्रा एचडी, डॉल्बी विजन, एचडीआर और डॉल्बी एटमोस जैसे फीचर्स का सपोर्ट है। इसमें HDMI इनपुट पोर्ट के साथ वाईफाई 6E सपोर्ट और सुपर रिजॉल्यूशन अपस्केलिंग मौजूद है।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें