Jio 5G Launch: क्या आपके फोन में सपोर्ट करेगा Jio का 5G, देखें सभी कंपनियों के मोबाइल की लिस्ट

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Tue, 04 Oct 2022 06:56 PM IST
विज्ञापन
5g in india only these Xiaomi Redmi Realme Oneplus Smartphone Support Jio 5G Network full list detail in hindi
Jio 5G - फोटो : अमर उजाला

    लंबे इंतजार के बाद एक अक्तूबर को देश में हाई स्पीड मोबाइल इंटरनेट 5G युग की शुरुआत हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित 4 दिवसीय इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC 2022) कार्यक्रम में 5जी सेवाओं की शुरुआत की। अब एयरटेल के बाद जियो ने भी अपनी 5जी सेवाओं को लेकर बड़ी घोषणा की है। कंपनी कल यानी दशहरा से 5G कनेक्टिविटी शुरू करने वाली है।

    Jio 5G की यह सर्विस सबसे पहले देश के चार शहरों दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और वाराणसी में शुरू की जाएगी। अभी यह सर्विस ऑन इनविटेशन है, यानी मौजूदा Jio यूजर्स में से कुछ चुनिंदा यूजर्स को इस सर्विस का इस्तेमाल करने के लिए इनवाइट भेजा जाएगा। जियो की 5जी कनेक्टिविटी स्टैंडअलोन (SA) 5G नेटवर्क के साथ लॉन्च होगी यानी इसकी 4G नेटवर्क पर निर्भरता नहीं होगी बल्कि Jio 5G पूरी तरह से आत्मनिर्भर होगा। Jio 5G SA के लिए जियो ने अलग से पूरा इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार कर रहा है।

    यहां एक सबसे बड़ा यह उठता है कि क्या सभी 5G स्मार्टफोन में Jio 5G SA नेटवर्क सपोर्ट करेगा? 5G स्मार्टफोन में भी बैंड को लेकर कई लोगों को समस्या हो सकती है। ऐसे में यदि आप जियो का 5G सिम लेने की सोच रहे हैं तो पहले यह लिस्ट देख लीजिए। इस लिस्ट में वह सभी स्मार्टफोन हैं जिनमें Jio 5G SA का सपोर्ट करेगा।

    ये भी पढ़ें: IMC 2022: आज से शुरू हो रहा एशिया का सबसे बड़ा टेक्नोलॉजी इवेंट, 5G लॉन्च पर रहेगी सबकी निगाह

    Jio Stand Alone 5G
    Jio Stand Alone 5G - फोटो : अमर उजाला

    Jio 5G SA बैंड्स

    सबसे पहले आपको बता दें कि Jio का 5जी नेटवर्क n3, n5, n28, n77 और n78 बैंड्स को सपोर्ट करता है और सभी 22 सर्किल में इसकी सेवाएं मिलेंगी। शुरुआत में कुछ मेट्रो शहर से Jio 5G सेवा शुरू होगी। आपके लिए यह भी जानना बहुत जरूरी है कि आपके फोन में इन बैंड्स का सपोर्ट है या नहीं। चलिए जानते हैं।

    Xiaomi 12 Pro 5G
    Xiaomi 12 Pro 5G - फोटो : Xiaomi

    Xiaomi, Redmi और Poco स्मार्टफोन

    शाओमी, रेडमी और पोको में 5G SA और 5G NSA (नॉन-स्टैंडअलोन) दोनों तरह के 5जी नेटवर्क का सपोर्ट है। शाओमी ने यह भी कहा है कि OTA के जरिए उन सभी फोन को SA 5G का सपोर्ट दिया जाएगा, जिनमें NSA का सपोर्ट है। शाओमी के Xiaomi 11 Lite NE 5G से लेकर Xiaomi 12 Pro तक सभी फोन में जियो का 5जी सपोर्ट करेगा। वहीं Redmi K50i 5G और Redmi Note 11T 5G के साथ भी SA का सपोर्ट है तो इनमें भी जियो का 5जी सपोर्ट करेगा। पोको के M4 5G से लेकर X4 Pro 5G में NSA और SA नेटवर्क का सपोर्ट है, तो इन फोन में भी जियो 5जी का सपोर्ट रहेगा।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें