भारत में बिकने वाले पांच अनोखे फीचर फोन, डिजाइन ऐसी कि आप भी कहेंगे- कमाल है

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Tue, 27 Aug 2019 12:19 PM IST
विज्ञापन
5 unique feature phones in India you can buy from snapdeal and other e commerce websites
unique feature phones in India - फोटो : amar ujala

    स्मार्टफोन और फीचर फोन की दुनिया बहुत बड़ी है। कई फोन में हीरे जड़े होते हैं तो किसी फोन की पूरी बॉडी सोने की होती है। भारतीय मोबाइल बाजार में कुछ अनोखे फोन हैं जिनके बारे में आप शायद ही जानते होंगे। चलिए आज हम आपको कुछ अनोखे फीचर फोन के बारे में बताते हैं...

    Muphone M210
    Muphone M210 - फोटो : snapdeal

    Muphone M210 Game Phone

    यह फीचर फोन एक तरह के गेमिंग के लिए है। इसकी डिजाइन से ही पता चल रहा है। इसकी डिजाइन गेमिंग कंसोल की तरह है। इसमें 100 प्री-इंस्टॉल गेम मिलेंगे जिसमें मारियो, कोन्ट्रा और Tetris शामिल हैं। इसमें 2.8 इंच की डिस्प्ले है। इसकी कीमत 2,999 रुपये है लेकिन ऑफर के तहत इसे 2,999 रुपये में स्नैपडील और अमेजन से खरीदा जा सकता है। इसमें डुअल सिम सपोर्ट भी है।

    Kechaoda K10
    Kechaoda K10 - फोटो : amazon

    KECHAODA K10 MOBILE

    इस फोन की साइज एक ऊंगली के बराबर है। इसमें 32 एमबी स्टोरेज मिलेगी। इसमें ब्लूटूथ के साथ 3.5एमएम का हेडफोन भी है। इसमें एफएम रेडियो भी दिया गया है। इस फोन में एक हुक भी है जिसकी मदद से आप फोन को ब्लूटूथ हेडसेट की तरह कान से लटका सकते हैं। इसकी कीमत 899 रुपये है।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें