बिना बिजली चलती है यह वाशिंग मशीन, सिर्फ 10 लीटर पानी में चमकाएगी कपड़े
विज्ञापन

अगर आपको भी लगता है कि आप घर में मौजूद वाशिंग मशीन में ज्यादा बिजली खर्च हो रही है और पानी भी अधिक बर्बाद हो रहा है तो आपके लिए एक छोटी-सी वाशिंग मशीन आ गई है जो बिना बिजली सिर्फ 10 लीटर में आपके कपड़ों को चमकाएगी।

इस खास मशीन का नाम Drumi है जिसे Yirego नाम की एक अमेरिकी कंपनी ने तैयार किया है। आपको बता दें कि यह कंपनी इलेक्ट्रिसिटी फ्री डिवाइस ही तैयार करती है। इस मशीन का वजन 6.80 किलो और ऊंचाई 22 इंच है।

इस मशीन में कपड़े 5-6 कपड़े सिर्फ 5 मिनट में साफ किए जा सकते हैं। इसके लिए 10 लीटर पानी और थोड़े-से डिटर्जेंट पाउडर की जरूरत होगी।
विज्ञापन