World Humanoid Robot Games: रोबोट्स के 10 हैरान कर देने वाले वाकये, कभी इंसानों को चौंकाया, कभी करा दी फजीहत

जागृति शुक्ला
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीजागृति शुक्ला
Tue, 25 Aug 2026 12:53 PM IST
सार

Humanoid Robot Games:

बीजिंग में आयोजित दूसरे वर्ल्ड ह्यूमनॉइड रोबोट गेम्स में 666 टीमों के 2,056 रोबोट्स ने अपना दम दिखाया। इस इवेंट से सोशल मीडिया पर रोबोट्स के 10 वाकये बेहद तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिनमें से कुछ ने तो उसेन बोल्ट का भी वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया, तो कुछ ने स्टेज पर ही अपनी भारी फजीहत करवा ली। लेकिन क्या आपने क्या आपको पता है कि यह रोबोट्स इंसानों से भी तेज कैसे दौड़ गए और मामूली सी गलती पर बच्चों की तरह कैसे गिर पड़े? आइए जानते हैं इन 10 वाकये के पीछे का पूरा माजरा।

विज्ञापन
Beijing World Humanoid Robot Games, 10 Viral Videos Showing World Records
वर्ल्ड ह्यूमनॉइड रोबोट गेम्स में वायरल हुआ रोबोट - फोटो : @WHRGFUN

    World Humanoid Robot Games:

    बीजिंग में 22 से 26 अगस्त तक दूसरे वर्ल्ड ह्यूमेनॉइड रोबोट गेम्स का आयोजन हो रहा है। इस प्रतियोगिता में 666 टीमें और 2,056 ह्यूमनॉइड रोबोट हिस्सा ले रहे हैं।

    इस दौरान रोबोट्स के कई वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। कुछ रोबोट्स ने अपनी शानदार स्पीड और तकनीकी क्षमता से लोगों को हैरान कर दिया, तो कुछ रोबोट अपने प्रदर्शन के दौरान ऐसी गलतियां कर बैठे कि उनके वाकये सोशल मीडिया पर मजेदार कंटेंट बन गए। आइए जानते हैं प्रतियोगिता के ऐसे ही 10 वायरल वाकये, जिनमें पांच रोबोट्स की फजीहत वाले हैं और पांच ने अपने प्रदर्शन से चौंका दिया।

    रोबोट्स की फजीहत वाले पांच मजेदार वाकये

    रोबोट के मारने से टूटी टीवी
    रोबोट के मारने से टूटी टीवी - फोटो : @WHRGFUN

    1. रोबोट ने मार दी किक, टीवी हुआ चकनाचूर

    एक कॉम्पटीशन के दौरान रोबोट ने अनजाने में इतनी जोरदार किक मारी कि पास में रखा स्मार्ट टीवी स्क्रीन चकनाचूर हो गया। तस्वीर में साफ दिख रहा है कि यह हादसा रोबोट के अनजाने में टकराने से हुआ। हालांकि, आयोजकों ने तुरंत नया टीवी वहां इंस्टॉल कर दिया।

    रास्ता भटककर बैठा रोबोट
    रास्ता भटककर बैठा रोबोट - फोटो : @WHRGFUN

    2. 400 मीटर रेस में रास्ता भटका Unitree रोबोट

    यूनिट्री कंपनी का रोबोट 400 मीटर की ऑब्स्टेकल रेस (बाधा दौड़) में ट्रैक ही भटक गया और काफी देर तक सही दिशा नहीं खोज पाया। इंटरनेट पर लोगों ने इस पर रात 2 बजे 4 बोतल वाइन पीने के बाद... जैसे मजेदार कैप्शन लिखकर वाकये वायरल कर दिया।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें