सर्बिया के नोवाक जोकोविच और स्पेन के कार्लोस अल्काराज के बीच रविवार को विंबलडन के पुरुष सिंगल्स वर्ग का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। एक साल पहले भी इस टूर्नामेंट के खिताबी मैच में दोनों खिलाड़ियों का सामना हुआ था जहां पांच सेटों तक चले रोमांचक मुकाबले में अल्काराज इस सर्बियाई खिलाड़ी पर भारी पड़े थे। उस समय एक मोड़ पर जोकोविच लय गंवा बैठे थे और इसका फायदा स्पेनिश खिलाड़ी ने उठाया था। अब एक बार फिर इन दोनों का सामना होगा जहां जोकोविच की नजरें अपने 25वें ग्रैंडस्लैम पर होंगी, जबकि अल्काराज खिताब का बचाव करना चाहेंगे।
2 of 4
नोवाक जोकोविच
- फोटो : ATP Tour
जोकोविच की चुनौती नहीं आसान
भले ही अल्काराज ने पिछले साल जोकोविच को हराया था, लेकिन किसी भी खिलाड़ी के लिए 24 बार के इस ग्रैंडस्लैम विजेता को रोक पाना आसान नहीं होता। अल्काराज ने ग्रास कोर्ट पर शानदार प्रदर्शन किया है। वह फ्रांसिस टियाफो, टॉमी पॉल और डेनिल मेदवेदेव के खिलाफ पहला सेट हारे और फिर वापसी की।
3 of 4
कार्लोस अल्काराज
- फोटो : Wimbledon
हेड टू हेड रिकॉर्ड
अल्काराज और जोकोविच का सामना कुल पांच बार हो चुका है। दोनों खिलाड़ियों के बीच पहली भिडंत मैड्रिड ओपन के सेमीफाइनल में हुई थी। जोकोविच का अल्काराज के खिलाफ जीत-हार का रिकॉर्ड 3-2 का है। जोकोविच और अल्काराज के बीच पिछली बार मुकाबला पिछले साल एटीपी फाइनल्स में हुआ था जहां जोकोविच जीत दर्ज करने में सफल रहे थे।
4 of 4
नोवाक जोकोविच
- फोटो : Roalnd-Garos
विंबलडन के सबसे उम्रदराज चैंपियन बनने के करीब जोकोविच
37 वर्षीय जोकोविच अगर अल्काराज की चुनौती से पार पाने में सफल रहे तो वह टूर्नामेंट के सबसे उम्रदराज चैंपियन बन जाएंगे। जोकोविच विंबलडन में घुटने की सर्जरी से उबरकर आए थे, लेकिन उन्होंने अब तक शानदार प्रदर्शन किया है और अपने प्रतिद्वंद्वी को मात देने में सफल रहे हैं। वहीं, जोकोविच अब स्विट्जरलैंड के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर की बराबरी करने के करीब पहुंच गए हैं। ओपन ऐरा में फिलहाल फेडरर एकमात्र खिलाड़ी हैं जिन्होंने आठ बार विंबलडन का खिताब जीता है। जोकोविच सात बार इस टूर्नामेंट के चैंपियन बन चुके हैं, जबकि पीट संप्रास के नाम भी इतने ही विंबलडन खिताब हैं।