खेल के मैदान में आमतौर पर खिलाड़ी कैंची,चाकू या किसी तरह का हथियार लेकर नहीं जा सकता लेकिन रूस की एक टेनिस खिलाड़ी ने कैंची का इस्तेमाल करके लोगों को चौंका दिया।
महिला टेनिस खिलाड़ी ने मैच के दौरान उठा ली कैंची और फिर...
2 of 7
स्वेतलाना कुजनेत्सोवा
- फोटो : ..
वाकया सोमवार का है सिंगापुर के इंडोर स्टेडियम में डब्ल्यूटीए के एक मैच के दौरान रूसी टेनिस खिलाड़ी स्वेतलाना कुजनेत्सोवा और एग्निएस्का रदवांस्का के बीच मैच चल रहा था। स्वेतलाना कुजनेत्सोवा ने बीच मैच के दौरान एक ऐसा काम किया जिसे देख सबके होश उड़ गए। सोमवार को खेले गए डब्ल्यूटीए फाइनल्स टूर्नामेंट के खिलाफ पहले दो सेट में 7-5, 1-6 के साथ बराबरी पर थी। तीसरे सेट में वह 5-4 से पिछड़ गईं।
महिला टेनिस खिलाड़ी ने मैच के दौरान उठा ली कैंची और फिर...
3 of 7
स्वेतलाना कुजनेत्सोवा
- फोटो : ..
ऐसे में परेशान होकर स्वेतलाना कुजनेत्सोवा ने अचानक अपने बैग से कैंची निकाली अपने ही सिर के बाल काट डाले और फिर फूट-फूटकर रोने लगीं। लेकिन उसके बाद स्वेतलाना ने न सिर्फ डिफेंडिंग चैम्पियन एग्निएस्का रदवांस्का के खिलाफ मैच प्वाइंट बचाया, बल्कि उन्हें 7-5 1-6 7-5 से हराकर खिताब पर भी कब्जा कर लिया।
महिला टेनिस खिलाड़ी ने मैच के दौरान उठा ली कैंची और फिर...
4 of 7
स्वेतलाना कुजनेत्सोवा
- फोटो : ..
अपने हाथों से अपने बाल काटने के बाद कुजनेत्सोवा कोर्ट में साइड बदलते वक्त अपने आंसू नहीं रोक पाईं। उन्होंने तौलिये में अपना मुंह छिपा लिया, लेकिन इसके बाद वो जल्दी ही सामान्य हो गईं। इसके बाद कोर्ट पर आकर तीन घंटे से भी अधिक समय तक चले मुकाबले का अंत जीत के साथ किया।
महिला टेनिस खिलाड़ी ने मैच के दौरान उठा ली कैंची और फिर...
5 of 7
स्वेतलाना कुजनेत्सोवा
- फोटो : ..
मैच के दौरान एक वक्त ऐसा आया, जब स्वेतलाना की सभी कोशिशें बेकार होती दिख रही थीं और वह अपनी सर्विस हारकर 5-4 से पिछड़ गईं, और एग्निएस्का को मैच प्वाइंट का मौका मिल गया। लेकिन एग्निएस्का ने हाथ आए इस मौके को गंवा दिया।