फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विश्व रिकॉर्ड से चूके पेस, न्यूजीलैंड ने युगल मुकाबले में दी मात

Sat, 04 Feb 2017 10:36 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 04 Feb 2017 10:36 PM IST
विज्ञापन
paes losses against newzealand in mens double davis cup
लिएंडर पेस - फोटो : getty

दिग्गज भारतीय टेनिस स्टार लिएंडर पेस डेविस कप में विश्व रिकॉर्ड अपने नाम करने से चूक गए। शनिवार को मिली हार ने पेस का डेविस कप इतिहास में सर्वाधिक जीत दर्ज करने वाले युगल खिलाड़ी बनने का इंतजार अब और बढ़ा दिया। विष्णुवर्धन के साथ जोड़ी बनाकर उतरे पेस को एशिया ओसनिया ग्रुप-1 में न्यूजीलैंड के आर्तेम सितक और माइकल वीनस ने 3-6, 6-3, 7-6, 6-3 से मात दी। घरेलू टीम ने पहले दिन 2-0 की बढ़त बना ली थी जो अब 2-1 हो गई है।

18 ग्रैंड स्लैम खिताबों के बादशाह पेस जब अपने कैरियर के 55वें डेविस कप टाई में उतरे

paes losses against newzealand in mens double davis cup
पेस और बोपन्ना - फोटो : ‌file photo

18 ग्रैंड स्लैम खिताबों के बादशाह पेस जब अपने कैरियर के 55वें डेविस कप टाई में उतरे तो स्टेडियम में बैठे सभी दर्शक उनसे जीत की उम्मीद लगाए थे लेकिन वह उनकी उम्मीदों पर खरे नहीं उतर सके। पेस युगल में 42 जीत दर्ज कर इटली के निकोला पीटरेंगेली के साथ बराबरी पर हैं और उन्हें विश्व रिकॉर्ड के लिए अब भी एक अदद जीत की जरूरत है। 

पहला सेट जीता लेकिन फिर लगातार हारें

paes losses against newzealand in mens double davis cup
लिएंडर पेस - फोटो : getty

1990 में अपना पहला डेविस कप मुकाबला खेलने वाले पेस ने अपने भारतीय जोड़ीदार के साथ पहला सेट जीता लेकिन फिर लगातार तीन सेट हार गए। लंदन ओलंपिक में भी 43 साल के पेस और विष्णु जोड़ी बनाकर खेले थे लेकिन तब उन्हें दूसरे ही राउंड में बाहर होना पड़ा था। विष्णु हार्डकोर्ट पर राष्ट्रीय चैंपियन हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

साकेत माइनेनी के साथ उतरना था

paes losses against newzealand in mens double davis cup
लिएंडर पेस - फोटो : getty

पेस को इस बार साकेत माइनेनी के साथ जोड़ी बनाकर उतरना था लेकिन वह पैर की चोट के कारण नहीं खेल सके। माइनेनी को गत महीने चेन्नई ओपन टेनिस टूर्नामेंट के दौरान पैर में चोट लग गई थी। इसके बाद अंतिम समय में विष्णुवर्धन को उनका जोड़ीदार बनाया गया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed