फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Novak Djokovic: नंबर-1 टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने हासिल की एक और उपलब्धि, स्टेफी ग्राफ के बराबर पहुंचे

Tue, 21 Feb 2023 10:00 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Tue, 21 Feb 2023 10:00 AM IST
सार

जोकोविच ने पिछले महीने ही 10वीं बार ऑस्ट्रेलियन ओपन जीता था। उन्होंने 22वां ग्रैंड स्लैम जीतकर स्पेन के राफेल नडाल की बराबरी की थी। अब उन्होंने एक और विश्व रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।

विज्ञापन
Novak Djokovic Number one tennis player Djokovic achieved another achievement  Equals Steffi Graf Record
नोवाक जोकोविच - फोटो : सोशल मीडिया
विश्व के शीर्ष पुरुष टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने अपने नाम एक और बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। वह सबसे ज्यादा हफ्तों तक रैंकिंग में शीर्ष पर रहने के मामले में संयुक्त रूप से पहले स्थान पर पहुंच गए हैं। जोकोविच ने पिछले महीने ही 10वीं बार ऑस्ट्रेलियन ओपन जीता था। उन्होंने 22वां ग्रैंड स्लैम जीतकर स्पेन के राफेल नडाल की बराबरी की थी। अब उन्होंने एक और विश्व रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। स्टेफी ग्राफ 377 हफ्तों तक पहले स्थान पर रही थीं। जोकोविच उनके रिकॉर्ड को तोड़ने से एक हफ्ते दूर हैं।
Novak Djokovic Number one tennis player Djokovic achieved another achievement  Equals Steffi Graf Record
स्टेफी ग्राफ - फोटो : सोशल मीडिया
सोमवार (20 फरवरी) को एटीपी द्वारा जारी ताजा रैंकिंग में जोकोविच पहले पायदान पर हैं। दूसरे स्थान पर स्पेन के कार्लोस अल्कारेज और तीसरे पायदान पर ग्रीस के स्टेफानोस सितसिपास हैं। दो पूर्व विश्व नंबर खिलाड़ियों ने पिछले हफ्ते सफलता हासिल की थी। रूस के दानिल मेदवेदेव ने रॉटरडैम खिताब पर दावा किया था। वहीं, कार्लोस अल्कारेज ने अर्जेंटीना में जीत से वापसी की थी।
Novak Djokovic Number one tennis player Djokovic achieved another achievement  Equals Steffi Graf Record
दानिल मेदवेदेव - फोटो : सोशल मीडिया
मेदवेदेव ने टॉप-10 में की वापसी
मेदवेदेव ने इटली जैनिक सिनर को तीन सेट तक चले मुकाबले में हराकर अपने करियर का 16वां टाइटल जीता था। इसके साथ ही उन्होंने टॉप-10 में वापसी की। वह तीन स्थानों की छलांग लगाकर आठवें स्थान पर पहुंच गए। वहीं, फाइनल हारने वाले सिनर को दो स्थानों का फायदा हुआ। वह 12वें नंबर पर आ गए। दूसरी ओर, करीब चार महीनों तक टेनिस से दूर रहने वाले अल्कारेज ने रविवार को अर्जेंटीना ओपन में जीत हासिल की। वह दूसरे स्थान पर बरकरार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Novak Djokovic Number one tennis player Djokovic achieved another achievement  Equals Steffi Graf Record
अलक्जेंडर ज्वेरेव - फोटो : सोशल मीडिया
ज्वेरेव की रैंकिंग में सुधार
ऑस्ट्रेलियन ओपन में जोकोविच से हारने वाले सितसिपास तीसरे स्थान पर बने हुए हैं। वहीं, जर्मनी के पूर्व विश्व नंबर दो अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने पिछले साल फ्रेंच ओपन के दौरान चोटिल हो गए थे। उनके रैंकिंग में लगातार गिरावट हो रही है। वापसी के बाद ऑस्ट्रेलियन ओपन के दूसरे राउंड में बाहर हो गए थे। अब वह रॉटरडैम में भी दूसरे दौर में बाहर हो गए। उनके रैंकिंग में थोड़ा सुधार हुआ है। वह एक स्थान ऊपर चढ़कर 16वें नंबर पर पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
Novak Djokovic Number one tennis player Djokovic achieved another achievement  Equals Steffi Graf Record
स्टेफानोस सितसिपास - फोटो : सोशल मीडिया
टेनिस रैंकिंग (पुरुष)
रैंक खिलाड़ी देश पॉइंट्स
1 नोवाक जोकोविच सर्बिया 7070
2 कार्लोस अल्कारेज स्पेन 6480
3 स्टेफानोस सितसिपास ग्रीस 5940
4 कैस्पर रूड नॉर्वे 5515
5 आंद्रे रूबलेव रूस 3860
6 राफेल नडाल स्पेन 3815
7 टेलर फ्रित्ज अमेरिका 3660
8 दानिल मेदवेदेव रूस 3250
9 फेलिक्स अगुर अलास्मिन कनाडा 3200
10 होल्कर रून डेनमार्क 3161


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed