नोवाक जोकोविच ने अपने चोटिल प्रतिद्वंद्वी रोजर फेडरर की उम्मीदों पर पानी फेरकर गुरुवार को रिकॉर्ड आठवीं बार ऑस्ट्रेलियाई ओपन फाइनल में जगह बनाई और 17वें ग्रैंडस्लैम खिताब की तरफ कदम बढ़ाए।
Aus Open: जीत के बाद बोले जोकोविच, फेडरर को मैंने 20 फीसदी ज्यादा बेहतर खिलाड़ी बनाया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इन दोनों के बीच 50वें मुकाबले में सर्बियाई खिलाड़ी ने शुरुआत में थोड़ा ढिलाई बरती लेकिन जल्द ही दबदबा बना दिया और स्विट्जरलैंड के दिग्गज को 7-6 (7/1), 6-4, 6-3 से हराया। जोकोविच फाइनल में पांचवीं वरीयता प्राप्त डोमिनिक थीम या सातवीं रैंकिंग के जर्मन अलेक्सांद्र जेवरेव से भिड़ेंगे।
फाइनल में रिकॉर्ड जोकोविच के पक्ष में रहा। इससे पहले उन्होंने यहां सातों बार फाइनल में जीत दर्ज की। यही नहीं रविवार को जीत दर्ज करने पर सर्बियाई दिग्गज फिर से नंबर एक रैंकिंग पर काबिज हो जाएगा क्योंकि राफेल नडाल क्वार्टर फाइनल से आगे नहीं बढ़ पाये थे।
मौजूदा चैंपियन जोकोविच ने 26वीं बार ग्रैंडस्लैम फाइनल में पहुंचने के बाद कहा, 'आज कोर्ट पर उतरने के लिए रोजर का आभार क्योंकि वह वास्तव में चोटिल था और यहां तक कि अच्छी तरह से मूवमेंट भी नहीं कर पा रहा था। उसने पहले सेट में अच्छी शुरुआत की और मैं थोड़ा नर्वस था। मेरे लिए पहला सेट जीतना महत्वपूर्ण था। मानसिक रूप से मैं उसके बाद सहज हो गया था।'
जोकोविच ने आगे कहा, 'मैंने फेडरर को 20 फीसदी ज्यादा बेहतर खिलाड़ी बनाया। दो मेरे सबसे बड़े प्रतिद्वंद्वी हैं राफा और रोजर। इनसे मुझे अपना खेल समझने में मदद मिलेगी। 2008 में पहला ग्रैंड स्लैम जीता। इसके बाद तीन साल तक इनसे हारता रहा। मेहनत विश्वास करना पड़ा ताकि इन्हें हराया जा सके।
After 5️⃣0️⃣ enthralling battles with Roger Federer over 1️⃣4️⃣ years, @DjokerNole seems to have the winning formula in Melbourne.#AO2020 | #AusOpen pic.twitter.com/NrfWgx8JcG