ऑस्ट्रेलियन ओपन का नौंवा दिन खासकर पुरुषों का पहला क्वार्टरफाइनल काफी चर्चा में रहा। मंगलवार को मैच में एक तरफ जहां रोजर फेडरर और टेनिस सैंडग्रेन ने वाहवाही लूटी वहीं दूसरी तरफ महिला चेयर अंपायर ने भी खूब सुर्खियां बटोरी।
फेडरर को फटकार लगाने वाली अंपायर मरिआना की तस्वीर हुई वायरल, लोग खूबसूरती के हुए दीवाने
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अक्सर फेडरर के मैच में सबकी नजर उन्हीं पर होती है लेकिन ऑस्ट्रेलियन ओपन 2020 के क्वार्टरफाइनल में मैच में इस बार अंपायर ने महफिल लूट ली। सबका ध्यान पूरे मैच में फेडरर पर कम और अंपायर पर ज्यादा रहा।
Rising search terms related to "Roger Federer" on Google trends 😂😂😂😂😂.
Marijana Veljovic is the real star of today. #AusOpen pic.twitter.com/QNHp3JANVj
दरअसल रोड लेवर एरेना में खेले जा रहे मुकाबले में सर्बिया की मरिआना वेल्जोविच चेयर अंपायर थीं लेकिन उनके अंपायरिंग से ज्यादा उनकी ख़ूबसूरती की चर्चा हो रही थी और यही कारण रहा कि देखते-देखते वो इंटरनेट पर सर्च की जाने लगीं।
(🎥@Eurosport_RU ) pic.twitter.com/YkvMDOWTWs
मरिआना सबसे पहले तब चर्चा में आई जब उन्होंने फेडरर को मैच के दौरान गलत शब्दों का इस्तेमाल करने के लिए चेतावनी दी। दरअसल पहला सेट जीतने के बाद फेडरर ने दूसरा सेट गंवा दिया और फिर तीसरे सेट में भी पिछड़ गए जिसके बाद उन्हें अपना आपा खो दिया और अपशब्द कहे जिसे उनके पास खड़ी लाइन अंपायर ने सुन लिया और चेयर अंपायर से शिकायत कर दी। इसके बाद अंपायर मरिआना ने फेडरर को चेतावनी दी।
#Federer receives a warning for an audible obscenity - and safe to say he doesn't agree...
“Give me a break.”
To make matters worse, he's just let slip of 0-40 on Sandgren's serve... pic.twitter.com/vOAc8Vg7K4
Roger Federer ends his rant to chair ump Marijana Velijovic after he got tattle-tailed told on by the linesperson for cursing. #AO2020 pic.twitter.com/rfadXtgRjm
इसके अलावा मरिआना अपनी खूबसूरती की वजह से भी खूब चर्चा में रहीं, ट्विटर पर भी लोग उनके बारे में जानकारी लेने में लगे रहे। मरिआना वेल्जोविच को साल 2015 में अंपायरिंग में गोल्ड बैज मिला था। इसके बाद उन्होंने कई बड़े मुकाबलों में अंपायरिंग की। उन्होंने साल 2018 के ऑस्ट्रेलियन ओपन के महिलाओं के फाइनल में भी अंपायरिंग की थी। उसके बाद 2019 में वे विंबलडन में भी इसी भूमिका में नजर आई।
Who is this umpire in Federer match? pic.twitter.com/pn4UqkcNyt