सर्बियाई टेनिस खिलाड़ी डेजाना रादानोविक हाल ही में तीन अंतरराष्ट्रीय टेनिस महासंघ टूर्नामेंट के लिए भारत आई थीं। हालांकि, उन्हें यहां आना रास नहीं आया और उन्होंने भारत के बारे में सोशल मीडिया पर भद्दी टिप्पणी की है। उन्हें अब अपनी नस्लवादी टिप्पणियों के लिए आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। रादनोविक ने कई सोशल मीडिया पोस्ट में भारत के भोजन, रहन-सहन, यातायात और स्वच्छता की आलोचना की थी।
हवाईअड्डे को लेकर रादनोविक का पोस्ट
2 of 5
रादनोविक
- फोटो : Dejana Radanovic Instagram
देश में करीब दो सप्ताह बिताने वाली रादनोविक ने अपने एक पोस्ट में हवाईअड्डे की तस्वीर साझा कर लिखा- 'एडियोस इंडिया। अब तुम्हें कभी भी नहीं देखूंगी।' म्यूनिख पहुंचने पर, रादनोविक ने एक और पोस्ट साझा किया जिसमें लिखा था, 'हैलो। केवल वे लोग जिन्होंने तीन सप्ताह के लिए भारत जैसा कुछ अनुभव किया है, वे मेरी भावना को समझ सकते हैं।
3 of 5
रादनोविक
- फोटो : Dejana Radanovic Instagram
यातायात के बारे में उन्होंने लिखा, 'लेकिन मुझे यह स्वीकार करना होगा कि वहां (भारत) के ड्राइवर अद्भुत हैं और यातायात कभी-कभी दिलचस्प होता था। आप कभी नहीं जान सकते कि आपका दिन कैसा रहेगा, क्या होने वाला है और हर कोई हर समय हॉर्न बजा रहा है, जैसे कि ट्रैफिक रश गेम में होता है।
4 of 5
रादनोविक
- फोटो : सोशल मीडिया
इन पोस्ट की सोशल मीडिया पर काफी आलोचना हो रही है। रादनोविक ने हो रही आलोचना पर सफाई देते हुए एक और पोस्ट किया। उन्होंने कहा कि उनकी टिप्पणी भारत के लोगों के बारे में नहीं थी, बल्कि देश के बारे में थी और इसलिए, उन्हें नस्लवादी नहीं कहा जा सकता है। रादनोविक ने लिखा- ओह माय गॉड! मैं विश्वास नहीं कर सकती कि हमें वास्तव में किन चीजों के बारे में बात करने की आवश्यकता है। मुझे भारत देश पसंद नहीं था। मुझे भोजन, यातायात, स्वच्छता (खाने में कीड़े, होटल में पीले तकिए और गंदे बिस्तर का उपयोग करना) पसंद नहीं था।
5 of 5
रादनोविक
- फोटो : Dejana Radanovic Instagram
इसके अलावा रादनोविक ने लिखा- यदि आप मेरे देश सर्बिया आते हैं और आपको ये सभी चीजें पसंद नहीं आती हैं, तो इसका मतलब है कि आप नस्लवादी हैं??? नस्लवाद के साथ इसका क्या लेना देना है? मेरे पास कई और देश और रंगों के दोस्त हैं। इसलिए नस्लवाद का मामला नहीं उठना चाहिए, क्योंकि यह पूरी तरह बकवास है!' 27 वर्षीय रादनोविक ने अपने भारतीय दौरे के दौरान पुणे, बेंगलुरु और इंदौर में तीन W50 स्पर्धाओं में भाग लिया।