WWE के चहेते सुपरस्टार मैट हार्डी ने फैंस से कहा है कि रॉ टैग टीम ट्रिपल थ्रेट मैच उनके करियर की आखिरी फाइट होगी। रेसलिंग ऑब्जर्वर न्यूजलेटर के मुताबिक मैट हार्डी इस मुकाबले के लिए ब्रे वायट के साथ जोड़ी बनाएंगे, जो बी-टीम और डोल्फ जिगलर व ड्रियू मैकइंट्री की जोड़ी के खिलाफ फाइट करेगी। इस फाइट के बाद मैट हार्डी WWE से संन्यास ले लेंगे।
बता दें कि मैट हार्डी को स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां हैं, जिसके चलते वह पिछले कुछ समय से रिंग से दूर रहे और अपने घर के नजदीक उन्होंने फिजिकल थैरेपी भी कराई। इसके बाद से मैट हार्डी के संन्यास लेने के बारे में कयास लगाए जाने शुरू कर दिए गए थे। जानकारी मिली है कि टैग टीम आइकॉन और WWE लीजेंड मैट हार्डी ने कंपनी के साथ बैकस्टेज पर काम करना शुरू कर दिया है। रिपोर्ट्स हैं कि वह निर्माता के रूप में नजर आ सकते हैं।
वॉन की रिपोर्ट में बताया गया है कि मैट हार्डी ने 7 सितंबर को ब्रे वायट के साथ बर्मिंघम में टीम बनाई, जो बी-टीम और डोल्फ जिगलर व ड्रियू मैकइंट्री की टीम के खिलाफ ट्रिपल थ्रेट मैच
खेलेगी। WWE सुपरस्टार से एक फैन ने गुजारिश की थी कि वह इसे अपना आखिरी मैच नहीं माने और संन्यास लेने का इरादा छोड़ दें।
ऐसा प्रतीत होता है कि मैट हार्डी उन सुपरस्टार्स की फेहरिस्त में शामिल हो गए हैं, जो अपने शरीर से हारकर रिंग से दूर हो रहे हैं। WWE की महिला सुपरस्टार पेज के बाद हार्डी के बारे में ही
सुनने को मिला है कि उन्हें मन नहीं होने के बावजूद भी रिंग से दूर होना पड़ रहा है।
परफॉर्मर के रूप में मैट हार्डी की कमी खलेगी, लेकिन उम्मीद है कि रिंग से दूर होकर वह अपने स्वास्थ्य में सुधार कर पाएंगे और WWE के साथ बैकस्टेज पर नई पारी का आनंद उठाएंगे।