फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

12 उंगलियों वाली गोल्ड मेडलिस्ट स्वप्ना बर्मन के लिए यह कंपनी तैयार करेगी विशेष जूते

Fri, 14 Sep 2018 08:30 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 14 Sep 2018 08:30 PM IST
विज्ञापन
Asian games 2018 gold medallist Swapna Barman to get customised Adidas shoes
स्वप्ना बर्मन

एशियन गेम्स 2018 की स्वर्ण पदक विजेता स्वप्ना बर्मन अब कस्टमाइज जूते पहनकर प्रतियोगिताओं में भाग ले सकेंगी। इस मामले में भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) ने एडिडास से करार किया है जो इस ऐथलीट के 12 अंगुलियों वाले पैरों के लिए विशेष रूप से डिजाइन किए हुए जूते तैयार करेगी। 

Asian games 2018 gold medallist Swapna Barman to get customised Adidas shoes
स्वप्ना बर्मन

साई महानिदेशक नीलम कपूर ने कहा, 'स्वप्ना का मामला जानने के बाद खेल मंत्रालय ने जकार्ता से तुरंत हमें निर्देश दिया कि उनके लिए विशेष जूतों का इंतजाम किया जाए। हमने एडिडास से इस संबंध में बात की और उन्होंने हमें ये विशेष जूते मुहैया कराने पर सहमति जतायी है।' 

Asian games 2018 gold medallist Swapna Barman to get customised Adidas shoes
स्वप्ना बर्मन

गौरतलब है कि स्वप्ना के पैर में छह-छह अगुंलिया हैं, जिससे उन्हें सामान्य जूते पहनने में काफी दिक्कत होती है। उनकी यह समस्या पिछले महीने जकार्ता में 18वें एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने के बाद पता चली। अपनी जीत के बाद स्वप्ना ने भावुक होकर विशेष जूते बनाने की अपील की थी और खेल मंत्री के राज्यवर्धन सिंह राठौड़ के निर्देश के बाद साई तुरंत इसके निदान में जुट गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Asian games 2018 gold medallist Swapna Barman to get customised Adidas shoes
स्वप्ना बर्मन

स्वप्ना बर्मन के कोच सुभाष सरकार ने इस बात की पुष्टि की है कि उन्हें गुरुवार को साई के नई दिल्ली मुख्यालय से ईमेल मिला, जिसमें स्वप्ना के जूते के लिए जरूरी जानकारी मांगी गई थी। 

विज्ञापन
Asian games 2018 gold medallist Swapna Barman to get customised Adidas shoes
स्वप्ना बर्मन

उन्होंने कहा, 'हां, मुझे साई से ईमेल आया, जिसमें स्वप्ना के लिए कस्टमाइज जूते के लिए जानकारी मांगी गई है। मुझे अभी स्वप्ना से मिलना है, क्योंकि वह चोटिल हैं। मैं जैसे ही उनसे मिलूंगा इस बारे में बात करूंगा।' स्वप्ना को पिछले साल सितंबर में सरकार की टॉप्स स्कीम में शामिल किया गया था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed