WWE सुपरस्टार
पेज इन दिनों अपनी गर्दन की गंभीर इंजरी को लेकर काफी परेशान हैं। पीडब्लू इंसाइडर ने हाल ही में अपनी एक रिपोर्ट में दावा किया था कि पेज का रेसलिंग करियर अब खत्म हो चुका है और अब रिंग में उनकी कभी वापसी नहीं होगी।
बता दें कि लंबे समय तक कंपनी से दूर रहने वाली 25 वर्षीया पेज ने
WWE के नियमों का उल्लंघन किया है। कंपनी का मानना है कि लंबे समय तक रिंग से दूर रहने के बाद वह वापसी करने में असफल रही हैं। हालांकि इस पर पेज का कहना है कि गर्दन में इंजरी की वजह से वह रेसलिंग से दूर थीं।
गौरतलब है कि पिछले साल दिसंबर में हुए एक लाइव इवेंट में
साशा बैंक्स ने उनकी गर्दन पर जोरदार किक मारा था। जिससे उनकी गर्दन में गंभीर चोट आ गई थी। इसके बाद उम्मीद की जा रही थी कि पेज पहली बार होने जा रहे रॉयल रम्बल मैच में वापसी कर लेंगी, लेकिन हालिया समय में इंस्टाग्राम पर अपलोड की गई एक तस्वीर से साफ हो गया कि वह इस मैच में हिस्सा नहीं लेंगी।
हालांकि रेसलिंग करियर खत्म होने को लेकर पेज की तरफ से अभी तक कोई आधारिकारिक घोषणा नहीं हुई है। मगर इस पूरे मामले में WWE की तरफ से पेज पर रेसलिंग छोड़ने का दबाव बनता नजर आ रहा है।
WWE डेव मेल्टजर की तरफ से अब अंदर की खबर सामने आई है। उन्होंने बताया कि पेज मेडिकली डिसक्वालीफई हो गई हैं, जिसकी वजह से अब उनका रिंग में वापसी नहीं हो सकती। इसके बावजूद पेज रिंग में आने के लिए बेहद प्रयास कर रही हैं।