पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने फॉर्म में धमाकेदार वापसी करते हुए टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वन-डे सीरीज में 2-1 से ऐतिहासिक सीरीज जीत दिलाई। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) क्रिकेट वर्ल्ड कप ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर विकेटकीपर बल्लेबाज द्वारा एमसीजी पर खेली नाबाद 87 रन की पारी की तारीफ की।
ICC ने की धोनी की तारीफ , WWE सुपरस्टार ब्रॉक लेसनर के वकील ने मांग ली मोटी रकम
क्रिकेट वर्ल्ड कप ने जो ट्वीट किया, वह डब्ल्यूडब्ल्यूई सुपरस्टार ब्रॉक लेसनर के वकील पॉल हेमैन की स्टाइल का रहा। हेमैन ने इसे देखा और जरा भी देरी किए बिना ट्वीट पर मजाकिया जवाब देकर खलबली मचा दी। बता दें कि क्रिकेट वर्ल्ड कप ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल आईसीसी वर्ल्ड कप पर धोनी की फोटो के साथ कैप्शन लिखा, 'खाओ, नींद लो, मैच फिनिश करो और इसे दोहराओ।'
Eat.
Sleep.
Finish games.
Repeat.
Life as @msdhoni. 😎 pic.twitter.com/5GXrzH0dtR
डब्ल्यूडब्ल्यूई यूनिवर्सल चैंपियन ब्रॉक लेसनर के वकील पॉल हेमैन ने अपने शब्द ध्यान दिलाए, 'खाओ, नींद लो, जीतो और इसे दोहराओ।' हेमैन ने आईसीसी पर चुटकी ली। उन्होंने कहा कि इस कैच फ्रेस पर उनका मालिकाना हक है और आईसीसी उन्हें नकद, चेक, स्टॉक या क्रिप्टोकरेंसी द्वारा इसका भुगतान करे। यानी हेमैन ने आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप से मजाकिया रूप से हू-ब-हू बयान इस्तेमाल करने का हर्जाना मांगा।
पॉल हेमैन ने मजाक करते हुए यह ट्वीट किया। आईसीसी को इस बात का पता था और अभी उसकी तरफ से कोई जवाब नहीं आया है। यह बता दें कि दो खेलों के बीच यह खेल भावना से किया गया मजाक था। यह पहला मौका नहीं है जब हेमैन ने भारतीय क्रिकेट में रूचि दिखाई हो। उन्होंने पिछले साल स्टार स्पोर्ट्स के ट्वीट पर जवाब दिया था जहां प्रसारणकर्ता ने विराट कोहली की तुलना ब्रॉक लेसनर से की थी। इस बार हेमैन ने धोनी की तारीफ भी की।
हेमैन ने क्रिकेट वर्ल्ड कप को जवाब दिया, 'एमएस धोनी को प्रमोट करने के लिए क्रिकेट वर्ल्ड कप ने मेरा मंत्र इस्तेमाल किया है। मैंने लेसनर के लिए इन शब्दों का उपयोग किया था। मेरी क्रिकेट वर्ल्ड कप को सबसे निष्ठाहीन तारीफ। हमारी रॉयल्टीज कैश, चेक, स्टॉक या क्रिप्टोकरेंसी में देनी होगी।'
My most (in)sincere compliments to @cricketworldcup for promoting the amazing @msdhoni by paraphrasing my mantra for @WWE #UniversalChampion @BrockLesnar #EatSleepConquerRepeat. Our royalties may be paid in cash, check, stock or cryptocurrency. https://t.co/sGtIALzso1