भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सूत्रों ने साफ कर दिया है कि भारत और बांग्लादेश के बीच खेला जाने वाला सीरीज का पहला टी-20 मुकाबला राजधानी दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में ही खेला जाएगा। दिवाली के बाद बढ़े वायु प्रदूषण के चलते पहले इसका स्थान बदलने की संभावना जताई जा रही थी।
2 of 4
डिजाइन पिक्चर
- फोटो : self
एएनआई समाचार एजेंसी के अनुसार बीसीसीआई के सूत्र ने कहा है कि हमने दिल्ली पलूशन कंट्रोल कमिटी से अनुमति ले ली है और उन्होंने कहा है कि तीन नवंबर को वातावरण साफ रहेगा इसलिए हमने उनकी सलाह के बाद मैच दिल्ली में कराने का फैसला किया है। अगर प्रदूषण की समस्या मैच के दिन तक बढ़ गई, तब क्या किया जाएगा? इस सवाल पर बीसीसीआई सूत्र ने कहा कि फिलहाल सब कुछ फिक्स है और मुझे नहीं लगता कि प्लान में कोई बदलाव होगा।
3 of 4
pollution in delhi ncr
- फोटो : ani
सिस्टम ऑफ एयर क्वॉलिटी ऐंड वेदर फॉरकास्टिंग ऐंड रिसर्च (सफर) के मुताबिक दिवाली की अगली सुबह सोमवार को, दिल्ली की हवा का स्तर बहुत खराब तक पहुंच गया। 0 से 50 के बीच के एयर क्वॉलिटी इंडेक्स को अच्छा माना जाता है। 51 से 100 को 'संतोषजनक', 101 से 200 को 'मध्यम' 201 से 300 तक 'खराब' और 301 से 400 तक 'बहुत खराब' और 500 से ऊपर को 'खतरनाक' माना जाता है।
4 of 4
pollution in delhi ncr
- फोटो : ani
दिवाली के बाद दिल्ली के सबसे प्रदूषित इलाकों में दिल्ली यूनिवर्सिटी (नॉर्थ कैंपस), पूसा, रोहिणी-पंजाबी बाग, वजीरपूर, जहांगीर पुरी और बवाना शामिल रहे। हवा की खराब क्वॉलिटी दिल्ली के लिए हमेशा से ही बड़ी परेशानी की वजह रहा है। दिसंबर 2017 में श्रीलंकाई खिलाड़ियों को दिल्ली में टेस्ट मैच के दौरान काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। यहां तक कि उन्होंने फील्डिंग के दौरान मास्क तक पहना था। बांग्लादेश भारत दौरे पर तीन टी-20 इंटरनैशनल मैच और दो टेस्ट मैच खेलेगी। दौरे का पहला मैच तीन नवंबर को दिल्ली में खेला जाएगा।