वेलिंगटन के मैदान पर न्यूजीलैंड-भारत के बीच खेले जा रहे सीरीज के चौथे मुकाबले में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने अपनी रॉकेट थ्रो से मैच का पासा पलट दिया। कोहली ने कवर के क्षेत्र से एक जबरदस्त थ्रो विकेट की ओर फेंका और गिल्लियां हवा में लहरा गईं। थ्रो लगते ही कॉलिन मुनरो ने पवेलियन का रास्ता पकड़ लिया।
2 of 4
विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
12वें ओवर की चौथी गेंद थी। इससे पहले न्यूजीलैंड मजबूती के साथ भारत के दिए हुए लक्ष्य की ओर बढ़ रहा था। मुनरो शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे। शिवम दुबे ने गेंद फेंकी और मुनरो ने डीप कवर की ओर गेंद को तेजी से खेल दिया। वहां खड़े शार्दुल ने गेंद को पकड़ा और थ्रो विकेटकीपर के पास फेंकने की बजाए, कवर में खड़े कोहली के पास फेंका।
3 of 4
विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
शार्दूल ने जैसे विराट के पास गेंद फेंकी, उन्होंने एकदम बिजली गती से एक दनदनाता हुआ थ्रो विकेट पर मार दिया, गिल्लियां बिखेर गईं और भारत को दूसरी सफलता मिली। दोनों ही बल्लेबाजों के बीच दूसरे विकेट के लिए 74 रन की साझेदारी भी हो चुकी थी। भारत को यहां विकेट निकालने की जरूरत थी और विराट ने अपने सटीक थ्रो से भारत को सफलता दिलाई। मुनरो 47 गेंदों में 64 रन बनाकर आउट हुए।
4 of 4
टीम इंडिया
- फोटो : ट्विटर
इस मैच में टॉस जीतकर कीवी टीम ने भारत को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया। भारत की शुरुआत खराब रही। रोहित शर्मा की जगह पारी को ओपन करने आए संजू सैमसन ने शुरू मे तेवर दिखाए, लेकिन एक खराब शॉट खेलकर अपना विकेट गंवा बैठे। भारत का टॉप ऑर्डर आज फेल हो गया, लेकिन मनीष पांडे ने अर्धशतकीय पारी खेलकर टीम का स्कोर 165 रन तक पहुंचाया।