{"_id":"5e33f8ba8ebc3e842d274468","slug":"maruti-s-presso-cng-launch-date-maruti-spresso-cng-price-in-india-s-presso-safety-features","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Maruti ला रही है अपनी हॉट सेलिंग S-Presso का CNG मॉडल, जानें इसके फीचर्स और खासियत","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
Maruti ला रही है अपनी हॉट सेलिंग S-Presso का CNG मॉडल, जानें इसके फीचर्स और खासियत
Fri, 31 Jan 2020 03:21 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Fri, 31 Jan 2020 03:21 PM IST
विज्ञापन
Maruti Suzuki S-Presso launched
- फोटो : Amar Ujala
देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी Maruti Suzuki (मारुति सुजुकी) की नई कार S-Presso देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली 10 कारों में शुमार हो गई। भारत में 22 सितंबर को लॉन्च हुई यह Maruti Suzuki की दूसरी क्रॉस हैच कार है। लोगों ने S-Presso को हाथोंहाथ लिया और इस गाड़ी की रिकॉर्ड सेल हुई। भारतीय घरेलू बाजार में पिछले साल के आखिर तक इस कार की 35,554 यूनिट्स सेल हुई। इसकी कामयाबी से उत्साहित मारुति ने कुछ दिनों पहले S-Presso को दक्षिण अफ्रीका, एशियाई देशों और लैटिन अमेरिका में एक्सपोर्ट करना शुरू किया है। अब कंपनी Maruti S-Presso (मारुति एस-प्रेसो) का CNG (सीएनजी) मॉडल लाने वाली है। एक नई रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी फरवरी में होने वाले Auto Expo 2020 में Maruti S-Presso CNG को पेश करेगी और तभी इसकी कीमत के बारे में भी खुलासा होगा।
Maruti Suzuki S-Presso Review
- फोटो : Amar Ujala
इंजन
Maruti S-Presso के चार वेरिएंट्स- LXi, LXi (O), VXi और VXi (O) में CNG का विकल्प उपलब्ध होगा। इनमें BS6 ईंधन उत्सर्जन मानकों वाला K10B 1.0-लीटर पेट्रोल इंजन होगा और इसमें सीएनजी किट फैक्ट्री फिटेड होगा। CNG मोड में इंजन 59.14PS का पावर देगा, जबकि पेट्रोल मोड में 67.98PS का पावर मिलेगा।
Maruti Suzuki S-Presso Review
- फोटो : Amar Ujala
10 से ज्यादा सेफ्टी फीचर्स
कंपनी ने इस कार में 10 से ज्यादा सेफ्टी फीचर्स शामिल किए हैं। इसमें एयरबैग्स, पावर स्टीयरिंग, सनवाइजर, डिजिटल स्पीडोमीटर, एसी, ड्राइवर साइड एयरबैग, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के एबीएस, रियर पार्किंग सेंसर्स और सीट बेल्ट रिमाइंडर, फ्रंट सीटबेल्ट रिमाइंडर, रिवर्स पार्किंग सेंसर्स और स्पीड अलर्ट सिस्टम जैसे फीचर्स खास हैं। मजबूती के लिए इसमें 40 फीसदी स्टेनलेस स्टील का इस्तेमाल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Maruti Suzuki S-Presso
- फोटो : Amar Ujala
लुक
VXi वेरिएंट में बॉडी-कलर बंपर, हेडलैम्प ऑन वॉर्निंग, गियरशिफ्ट इंडिकेटर, ब्लूटूथ के साथ 2-स्पीकर ऑडियो सिस्टम, रूफ एंटीना, फुल वील कवर, रिमोट कीलेस एंट्री, स्मार्टप्ले डॉक, सेंट्रल डोर लॉकिंग और स्पीड-सेंसिटिव डोर लॉक जैसी सुविधाएं दी जाती हैं। वहीं ऑप्शनल वेरिएंट, यानी LXi (O) और VXi (O) में फ्रंट सीटबेल्ट प्री-टेंशनर एंड फोर्स लिमिटर और पैसेंजर साइड एयरबैग भी मिलते हैं। Maruti S-Presso CNG की डिजाइन और साइज स्टैंडर्ड पेट्रोल मॉडल की तरह ही होंगे।
विज्ञापन
Maruti Suzuki S-Presso
- फोटो : Amar Ujala