भारत ने बुधवार को टी-20 सीरीज के तीसरे मुकाबले में मेजबान न्यूजीलैंड को सुपर ओवर में हरा दिया। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने कीवी जमीन पर पहली बार टी-20 सीरीज फतह की है। मुकाबला बेहद ही रोमांचक हुआ। मैच देखने के लिए स्टेडियम पहुंचे दर्शकों के लिए पैसा वसूल मुकाबला हुआ। फैंस ने जमकर अपनी-अपनी टीमों का उत्साह बढ़ाया। इसके बाद सोशल मीडिया पर एक बेहद ही हैरानी भरा और मजेदार वीडियो देखने को मिला, जिसमें एक भारतीय फैन न्यूजीलैंड के प्रशंसक से भारत माता की जय का नारा लगवाता हुआ दिख रहा है।
NZ vs IND: न्यूजीलैंड के फैन ने लगाया 'भारत माता की जय का नारा', वायरल हुआ वीडियो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Thu, 30 Jan 2020 08:55 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन