{"_id":"5e319f5f8ebc3e4b403b2c58","slug":"ind-vs-nz-3rd-t20i-rohit-sharma-virat-kohli-and-kane-williamson-breaks-several-records","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"NZ vs IND: विराट-रोहित और विलियमसन ने बनाए कई कीर्तिमान, मैच में बने सात बड़े रिकार्ड्स","category":{"title":"Cricket Statistics","title_hn":"क्रिकेट आंकडे","slug":"cricket-stats"}}
NZ vs IND: विराट-रोहित और विलियमसन ने बनाए कई कीर्तिमान, मैच में बने सात बड़े रिकार्ड्स
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Thu, 30 Jan 2020 07:49 AM IST
विज्ञापन
1 of 8
रोहित शर्मा
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया तीसरा टी-20 मैच रोमांच से भरा रहा। हैमिल्टन में खेले गए मुकाबले में भारत ने सुपर ओवर में न्यूजीलैंड को हराकर सीरीज में 3-0 से अजेय बढ़त बना ली। बुधवार को खेले गए मुकाबले में जहां भरपूर रोमांच देखने को मिला वहीं मैच में कई रिकॉर्ड भी बने, ऐसे में आइए एक नजर डालते हैं उन खास कीर्तिमानों पर।
2 of 8
विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
विराट कोहली न्यूजीलैंड में टी-20 सीरीज जीतने वाले पहले भारतीय कप्तान बने। उनकी कप्तानी में टीम ने शुरुआती तीनों मैच में दमदार प्रदर्शन करते हुए तीनों मुकाबले अपने नाम किए। भारतीय टीम ने भी पहली बार न्यूजीलैंड में कोई टी-20 सीरीज अपने नाम की है। टीम पांच मैचों की सीरीज में फिलहाल 3-0 से आगे है।
3 of 8
विराट कोहली
- फोटो : ट्विटर
विराट ने बतौर कप्तान सबसे ज्यादा टी-20 रनों के मामले में धोनी को पछाड़ा। वे अब इस मामले में तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। विराट के अब 1126 रन हो गए हैं, वहीं धोनी के नाम पर 1112 रन दर्ज हैं। विराट से आगे इस वक्त दक्षिण अफ्रीका के फाफ डुप्लेसिस (1273) और न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन (1148) हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
रोहित शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
रोहित शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय टी-20 में दसवीं बार मैन ऑफ दी मैच अवार्ड जीता। वे अब क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में सबसे ज्यादा बार यह अवार्ड जीतने के मामले में तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। रोहित से आगे फिलहाल शाहिद अफरीदी (11) और विराट-मोहम्मद नबी (12) ही आगे हैं।
विज्ञापन
5 of 8
रोहित शर्मा
- फोटो : ट्विटर
रोहित शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बतौर ओपनर दस हजार रन पूरे किए। यह उपलब्धि हासिल करने वाले वे भारत के चौथे सलामी बल्लेबाज बन गए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।