फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इन पांच 'शेरों' ने न्यूजीलैंड को किया चित, इस तरह दिलाई टीम इंडिया को सीरीज

Mon, 28 Jan 2019 04:32 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Mon, 28 Jan 2019 04:32 PM IST
विज्ञापन
five heroes of team india to win third odi against new zealand at mount maunganu
टीम इंडिया

भारत ने सोमवार को माउंट मॉनगनुई में तीसरा वन-डे जीतकर सीरीज पर कब्जा जमा लिया है। भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को सात विकेट से मात देकर पांच मैच की वन-डे सीरीज में 3-0 की बढ़त बना ली है। सीरीज का चौथा मुकाबला हैमिल्टन में गुरुवार को खेला जाएगा। आइए जानते हैं कि टीम इंडिया की इस शानदार जीत के पांच हीरो कौन रहे?

five heroes of team india to win third odi against new zealand at mount maunganu
rohit sharma

रोहित शर्मा
रोहित शर्मा और शिखर धवन की जोड़ी ने टीम इंडिया को शानदार शुरुआत दिलाई, लेकिन 39 रन के स्कोर पर धवन (28) आउट हो गए। इसके बाद रोहित ने कोहली के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाया। रोहित ने इस मैच में 77 गेंदों में 3 चौके और 2 छक्कों की मदद से 62 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। कोहली और रोहित के बीच 113 रनों की साझेदारी हुई। दूसरे वन-डे में भी रोहित ने 87 रन की शानदार पारी खेली थी और उन्हें मैन ऑफ द मैच से नावाजा गया था।



 

five heroes of team india to win third odi against new zealand at mount maunganu
virat kohli

विराट कोहली
कप्तान विराट कोहली ने इस मुकाबले में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 94 गेंदों पर छह चौके और एक छक्के की मदद से 60 रन की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। पहले मैच में विराट अर्धशतक से चूक गए थे। उन्होंने दूसरे वन-डे में 43 रन बनाए थे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
five heroes of team india to win third odi against new zealand at mount maunganu
दिनेश कार्तिक

दिनेश कार्तिक
विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने बल्ले और विकेटकीपिंग दोनों ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने पंच चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद 38 रन बनाए। इसके अलावा कार्तिक ने विकेट के पीछे चार शानदार कैच भी लपके। इस दौरान उन्होंने गप्टिल, टेलर निकोलस और सेंटनर का कैच लपककर पवेलियन का रास्ता दिखाया।

विज्ञापन
five heroes of team india to win third odi against new zealand at mount maunganu
मोहम्मद शमी

मोहम्मद शमी
पिछले कुछ समय से तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी लगातार बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ उन्हें पहले वन-डे में शानदार गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच से नावाजा गया। कीवी टीम के खिलाफ उन्होंने नेपियर वन-डे में 3 विकेट झटके थे। और इस मैच में भी उन्होंने शानदार गेंदबाजी की और 41 रन देकर तीन विकेट झटके। इसके लिए उन्होंने आज भी मैन ऑफ द मैच चुना गया था। तीन मैचों में उन्होंने दो बार मैन ऑफ द मैच चुना गया।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed