फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आईटीएफ महिला टेनिस टूर्नामेंट: भारत की प्रेरणा ने यूएसए की रिले को दी मात, देखें ये खास तस्वीरें

Tue, 13 Nov 2018 09:35 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Tue, 13 Nov 2018 09:35 PM IST
विज्ञापन
Muzaffarnagar, ITF Women's Tennis Tournament India's Prerna bhambri defeated USA Relay
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

मुजफ्फरनगर में सर्विस क्लब के ग्रास कोर्ट पर मंगलवार को खेले गए मैचों में भारत की प्रेरणा भांबरी ने यूएसए की अलेक्जेंड्रा रिले को एकतरफा हरा दिया। बुल्गारिया की इलेक्जेंड्रिना नायडेनोवा को भारत की निधि चिलुमुला ने कड़ी चुनौती दी। डबल्स में हार गई आस्ट्रिया की मैलेनी क्लाफनेर ने सिंगल मुकाबले में जर्मनी की नतालिया सिएडलिस्का पर शानदार जीत हासिल की। मुख्य ड्रा के दूसरे दिन नौ सिंगल मैच खेले गए।

Muzaffarnagar, ITF Women's Tennis Tournament India's Prerna bhambri defeated USA Relay
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

भावना स्वरूप मेमोरियल आईटीएफ टेनिस टूर्नामेंट के दूसरे दिन मौसम के बदलाव ने खिलाड़ियों की राह मुश्किल की। सोमवार की रात हल्की बूंदाबांदी का असर ग्रास कोर्ट पर दिखा। घास की मूल सतह में नमी की वजह से बॉल की स्पीड धीमी हो गई। दिन भर आसमान में बादल छाए रहे। भारत के लिए प्रेरणा भांबरी की जीत खुशी लाई।

Muzaffarnagar, ITF Women's Tennis Tournament India's Prerna bhambri defeated USA Relay
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विश्व में 1030वीं रैंकर प्रेरणा और यूएसए की अलेक्जेंड्रा रिले के बीच पहला मैच खेला गया। दिल्ली की भांबरी ने सिर्फ 48 मिनट में रिले को एकतरफा मुकाबले में 6-2, 6-0 से हरा दिया। चेन्नई की साई स्मिथा ने भी हमवतन अस्मिथा ईश्वरामूर्ति के खिलाफ अपना मैच 6-2, 6-1 से केवल 58 मिनट में जीत लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Muzaffarnagar, ITF Women's Tennis Tournament India's Prerna bhambri defeated USA Relay
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

भारत की रिया भाटिया, महक जैन और जेनिफर लुइखम अपने मैच गंवा बैठी। हालांकि कोर्ट तीन पर भारत की निधि चिलुमुला ने बुल्गारिया की इलेक्जेंड्रिना नायडेनोवा के विरुद्ध मैच में कड़ा संघर्ष किया। एक घंटा 49 मिनट की अवधि का यह सबसे लंबा मैच रहा।

विज्ञापन
Muzaffarnagar, ITF Women's Tennis Tournament India's Prerna bhambri defeated USA Relay
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

नायडेनोवा की वर्ल्ड रैंकिंग 442 है, जबकि निधि 1222वीं रैंक की खिलाड़ी है। क्वालीफाइंग राउंड से मुख्य ड्रा में आई निधि के विरुद्ध नायडेनोवा ने पहला सेट 6-3 से जीता। दूसरे सेट में निधि ने 4-6 से जीत दर्ज कर वापसी की। तीसरे सेट को नायडेनोवा ने 6-3 से जीतकर मैच अपने नाम कर लिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed