फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मुजफ्फरनगर: ग्रास कोर्ट पर विदेशी खिलाड़ियों का दबदबा, भारतीयों का शानदार प्रदर्शन, देखें तस्वीरें  

Tue, 13 Nov 2018 12:56 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Tue, 13 Nov 2018 12:56 PM IST
विज्ञापन
Meerut, Overseas tenis players rocks grass court in Muzaffarnagar Indians had great performance
मुजफ्फरनगर न्यूज

यूपी के मुजफ्फरनगर में आईटीएफ महिला टेनिस टूर्नामेंट में मुख्य ड्रा के पहले राउंड में विदेशी खिलाड़ियों का दबदबा रहा। इंडोनेशिया की अल्दिला सुतजियादी, जापान की हिरोको क्वाटा और चेक गणराज्य की अन्ना सिस्कोवा ने अपने मैच आसानी से जीते। भारत की जील देसाई ने कड़े मुकाबले में जापान की मिचिका उजेकी को पराजित किया। जर्मनी की एस.सेकुलिक को भारत की नताशा पलाह को हराने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। 

Meerut, Overseas tenis players rocks grass court in Muzaffarnagar Indians had great performance
इंडोनेशिया की अल्दिला सुतजियादी

सोमवार को सर्विस क्लब के ग्रास कोर्ट पर शुरू हुए भावना स्वरूप मेमोरियल आईटीएफ महिला टेनिस टूर्नामेंट के पहले राउंड के मैच निर्धारित समय से आधे घंटे विलंब सुबह 11.30 बजे से शुरू हो पाए। सुबह के समय घना कोहरा रहा, मगर जैसे-जैसे धूप बढ़ी मौसम में गर्मी का अहसास हुआ। टूर्नामेंट की पहली रैंक की खिलाड़ी जापान की हिरोको क्वाटा और इंडोनेशिया की अल्दिला सुतजियादी ने हरी घास पर अपना दमखम दिखाया। 


 
Meerut, Overseas tenis players rocks grass court in Muzaffarnagar Indians had great performance
जापान की हिरोको क्वाटा

कोर्ट एक पर पहला मैच खेला गया, जिसमें अल्दिला ने भारत की हुमेरा बेगम शाईक को केवल 40 मिनट में 6-0, 6-0 से एकतरफा मुकाबले में हरा दिया। कोर्ट दो पर भारत की सौजन्या बवीशेट्टी ने हमवतन स्नेहल मैने पर 6-2, 6-0 के अंतर से शानदार जीत पाई। कोर्ट तीन पर जर्मनी की एस. सेकुलिक को भारत की नताशा पलाहा को हराने में पसीने छूट गए। पहला सेट 6-2 से जीतने के बाद दूसरे सेट में पलाहा ने टाई ब्रेक कर लिया। एक घंटा 22 मिनट तक चले मैच में बाजी सेकुलिक के हाथ लगी। उन्होंने सर्विस ब्रेक कर 7-6 से दूसरा सेट भी जीत लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Meerut, Overseas tenis players rocks grass court in Muzaffarnagar Indians had great performance
भारत की सौजन्या बवीशेट्टी
दूसरे सत्र में कोर्ट एक पर जापान की हिरोको क्वाटा ने सिर्फ 57 मिनट में उज्बेकिस्तान की अल्बिन खबीबुलीन को 6-2 और 6-1 के भारी अंतर से शिकस्त दी। क्वाटा की उम्दा सर्विस और कोर्ट पर फुर्ती के आगे अल्बिन बेबस नजर आई। वर्ल्ड टेनिस में 278 रैंक पर जमी क्वाटा ने टूर्नामेंट में बड़े उलटफेर के संकेत दे दिए हैं। अल्बिना अपनी हाईट का भी फायदा मैच में नहीं उठा पाईं। 

 
विज्ञापन
Meerut, Overseas tenis players rocks grass court in Muzaffarnagar Indians had great performance
इंडोनेशिया की अल्दिला सुतजियादी

कोर्ट दो पर स्लोवाकिया की विक्टोरिया मोरवायोवा और कजाकिस्तान की कसेनिया पालकिना के बीच कांटे का संघर्ष रहा। एक घंटा 22 मिनट तक चले मैच में विक्टोरिया ने 6-4, 6-4 से पालकिना पर जीत हासिल की। कोर्ट तीन पर भारत की जील देसाई ने जापान की मिचिका उजेकी को कड़े मुकाबले में पराजित किया। दिलचस्प मैच में हार-जीत का फैसला टाई ब्रेक से हुआ। 


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed