फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मच्छरों का वार, कहीं खिलाड़ी न हो जाएं बीमार, यूपी के इस स्टेडियम की हालत देख सन्न रह जाएंगे

Wed, 17 Oct 2018 05:38 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Wed, 17 Oct 2018 05:38 PM IST
विज्ञापन
Mosquitoes in kailash prakash sports stadium of meerut making game players sick
मेरठ न्यूज - फोटो : अमर उजाला

मच्छर जनित बीमारियों को लेकर शहर में जहां हाईअलर्ट है, वहीं कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम के हालात जुदा हैं। कई जगह कूड़े के ढेर हैं तो कुछ स्थानों पर भरा गंदा पानी मच्छरों और संक्रामक रोगों को न्यौता दे रहा है। परिसर में जगह-जगह फैली गंदगी पर मच्छरों की भरमार है, जिससे बीमारियां फैलने का खतरा बढ़ रहा है। देखें स्टेडियम की खस्ताहाल तस्वीरें:-

संक्रामक रोगों को न्यौता दे रहा गंदा पानी

Mosquitoes in kailash prakash sports stadium of meerut making game players sick
मेरठ न्यूज - फोटो : अमर उजाला

मच्छर जनित बीमारी डेंगू व मलेरिया ज्यादा घातक साबित हो रहे हैं। हर साल इन बीमारियों से सैंकड़ों लोग प्रभावित होते हैं। इसकी प्रमुख वजह साफ-सफाई की कमी है। स्वास्थ्य विभाग एलर्ट है और लोगों को जागरुक भी कर रहा है। मगर यह जागरूकता कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में बेअसर साबित हो रही है। यहां शूटिंग रेंज, कबड्डी मैदान व यहीं पास ही मौजूद तीरंदाजी स्थल पर गंदगी का कब्जा है, जिससे मच्छरों की भरमार है। जगह-जगह भरा गंदा पानी संक्रामक रोगों को न्यौता दे रहा है। सूत्रों की मानें तो पिछले कुछ समय से यह गंदगी असर भी दिखा रही है। कई खेलों में खिलाड़ियों की संख्या कम है, जिनके बीमार होने की बात कही जा रही है। 

कई महीने बाद भी नहीं हट सका कूड़ा

Mosquitoes in kailash prakash sports stadium of meerut making game players sick
मेरठ न्यूज - फोटो : अमर उजाला

स्टेडियम प्रशासन ने पिछले दिनों स्वीमिंग पूल के नीचे शूटिंग की व्यवस्था तैयार की है। यहीं कुछ दूरी पर तीरंदाजी के खिलाड़ी भी अभ्यास करते हैं। यहां कई महीने से कूड़े का ढेर लगा है। कई बार खिलाड़ियों ने स्टेडियम कार्यालय में कूड़ा हटाने की गुहार लगाई। मगर आज तक कूड़ा न उठ सका। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दवा का छिड़काव हुए कई माह बीते

Mosquitoes in kailash prakash sports stadium of meerut making game players sick
मेरठ न्यूज - फोटो : अमर उजाला
इस मौसम में खिलाड़ियों के स्वास्थ्य को देखते हुए हर साल स्टेडियम में दवा का छिड़काव कराया जाता है। मगर इस साल प्रशासन ने स्टेडियम की सुध नहीं ली है। मच्छरों के बढ़ने की एक वजह यहां यह भी मानी जा रही है। छिड़काव कराया जाए तो खिलाड़ियों को राहत मिल सकती है। 
 
विज्ञापन

एक कर्मचारी पर टिकी सफाई व्यवस्था

Mosquitoes in kailash prakash sports stadium of meerut making game players sick
मेरठ न्यूज - फोटो : अमर उजाला
स्टेडियम की सफाई व्यवस्था एक कर्मचारी पर टिकी है। इसके अलावा एक अन्य कर्मचारी हॉस्टल की सफाई व्यवस्था के लिए अलग से लगाया गया है। इतने बड़े स्टेडियम में महज एक कर्मचारी के सहारे सफाई व्यवस्था बनाना स्टेडियम प्रशासन के लिए भी चुनौती साबित हो रहा है। 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed