मेरठ के डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल के तत्वावधान में चल रही सीबीएसई नार्थ जोन हॉकी चैंपियनशिप (अंडर-17-19) का सोमवार को रंगारंग समापन हुआ। इस दौरान छात्र छात्राओं ने खूब मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। आगे देखिए इस रंगारंग कार्यक्रम की कुछ झलकियां:-
मस्ती और धमाल के साथ संपन्न हुई हॉकी चैंपियनशिप, देखें समापन समारोह की उम्दा तस्वीरें
कार्यक्रम में डीएवी सेंटेनरी के छात्र-छात्राओं ने योगा का प्रदर्शन कर स्वस्थ शरीर का संदेश दिया। इस मौके पर प्रधानाचार्या डा. अल्पना शर्मा, डा. विनीत त्यागी, डा. मंजु तिवारी, आकाश शर्मा के अलावा पूर्व उप-क्रीड़ा अधिकारी सतीश पंडित, क्रीड़ा भारती के महानगर मंत्री कपिल त्यागी, श्वेता, स्टेडियम के उप-क्रीड़ा अधिकारी लक्ष्यराज त्यागी व भूपेन्द्र यादव भी मौजूद रहे।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अखिलेश कुमार ने अभिभावकों से अनुरोध किया कि वह अपने बच्चे को खेलों में प्रतिभाग कराएं। खेल अनुशासन सिखाता है। समापन समारोह में अलग-अलग स्कूलों छात्र व छात्राओं ने कार्यक्रम पेश किए।
अंडर-17 बालक वर्ग में जेकेजी इंटरनेशनल (गाजियाबाद) प्रथम, ऑक ग्रोव स्कूल द्वितीय, विद्या मंदिर स्कूल (गाजियाबाद) तीसरे और डीएवी (मेरठ) चौथे स्थान पर रहे। अंडर-19 में पहला स्थान कान्वेंट ऑफ गगन भारती (दिल्ली) ने प्राप्त किया।
इसके अलावा गुरुकुल द स्कूल (गाजियाबाद) दूसरे, श्रीराम विद्या मंदिर स्कूल (हरिद्वार) तीसरे और द आर्मी पब्लिक स्कूल (दिल्ली) चौथे स्थान पर रहे। अंडर-17 बालिका वर्ग में जनरल राज स्कूल (दिल्ली) प्रथम, सेंट पॉल स्कूल (रामपुर) द्वितीय, सचदेवा पब्लिक स्कूल (दिल्ली) तृतीय और जेकेजी इंटरनेशनल (गाजियाबाद) चौथे स्थान पर रही।