फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir lost ranji trophy match with jharkhand team with 48 runs and one inning

रणजी ट्रॉफी: झारखंड से पारी और 48 रन से हारा जम्मू-कश्मीर

Thu, 10 Jan 2019 08:13 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Thu, 10 Jan 2019 08:13 PM IST
विज्ञापन
jammu kashmir lost ranji trophy match with jharkhand team with 48 runs and one inning
Ranji Match Jammu Kashmir VS Jharkhand - फोटो : संजय गुप्ता
जम्मू में रणजी ट्राफी में झारखंड की टीम ने मेजबान जम्मू कश्मीर को एक पारी और 48 रन से हराकर शानदार तरीके से अगले दौरे में प्रवेश पा लिया है। दूसरी पारी में मेजबान टीम मात्र 120 रन पर ढेर हो गई। पहली पारी में जेएंडके ने 151 रन बनाए थे जबकि सौरभ तिवारी की शानदार शतकीय पारी की बदौलत झारखंड की टीम ने पहली पारी में 319 रन पर पारी घोषित कर जेएंडके पर 168 रन की लीड हासिल की।
विज्ञापन


जीजीएम साइंस कालेज के क्रिकेट मैदान पर वीरवार को दूसरी पारी में जेएंडके की टीम मैच को बचाने का दबाव नहीं झेल पाई और सस्ते ही विकेट गंवा दिए। टीम के सात बल्लेबाज दस रन के आंकड़े को भी नहीं छू पाए और पूरी टीम 49.4 ओवर में 120 रन पर पैवेलियन लौट गई। मेजबान टीम की तरफ से इरफान पठान ने 20, शुभम खजूरिया ने 24 और कामकरान इकबाल ने 16 व निचले क्रम के बल्लेबाज रसिक सलाम ने 40 रन की पारी खेली।
विज्ञापन


जबकि सलामी बल्लेबाज उमर नजीर शून्य रन पर आउट हुए। इसके अलावा सूर्यांश रैना ने एक, ओवेस शाह ने दो और कप्तान परवेज रसूल मात्र एक रन पर ही आउट हो गए। आदित्य प्रताप ने एक, गोविंद शर्मा ने एक रन बनाया। मुसेफ एजाज नौ रन बनाकर नाबाद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

सौरभ, इरफान ने क्रिकेट प्रेमियों के साथ खिंचवाई सेल्फी

jammu kashmir lost ranji trophy match with jharkhand team with 48 runs and one inning
फैंस के साथ सेल्फी खिंचाते इरफान पठान - फोटो : संजय गुप्ता
झारखंड के स्टार बल्लेबाज और शतक वीर सौरभ तिवारी ने जीजीएम साइंस कालेज मैदान पर मैच खत्म होने के बाद क्रिकेट प्रेमियों को निराश न करते हुए उनके साथ खूब सेल्फी खिंचवाई। इसके अलावा जम्मू कश्मीर की तरफ से खेल रहे इरफान पठान ने भी समर्थकों के साथ सेल्फी खिंचवाई और मैदान के बाहर पिछले तीन दिनों से लगातार मैच देखने आ रहे एक वृद्ध व्यक्ति को अपनी स्वेटर भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed