{"_id":"5bd4123dbdec22696c1d192c","slug":"athlets-players-rocks-in-the-first-day-of-athletics-bhamashash-park-meerut","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एथलेटिक्स प्रतियोगिता के पहले दिन मेरठी खिलाड़ियों का रहा दबदबा, देखें तस्वीरें ","category":{"title":"Local Sports","title_hn":"स्थानीय खेल","slug":"local-sports"}}
एथलेटिक्स प्रतियोगिता के पहले दिन मेरठी खिलाड़ियों का रहा दबदबा, देखें तस्वीरें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Updated Sat, 27 Oct 2018 12:52 PM IST
विज्ञापन
मेरठ न्यूज
- फोटो : अमर उजाला
मेरठ के चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की 49वीं अंतर महाविद्यालय एथलेटिक मीट का शुक्रवार को भामाशाह पार्क में शुभारंभ हुआ। मेरठ कॉलेज शारीरिक शिक्षा विभाग के तत्वावधान में आयोजित एथलेटिक्स प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि विवि के कुलपति प्रोफेसर एनके तनेजा, विशिष्ट अतिथि विवि क्रीड़ा परिषद अध्यक्ष डॉ. आरसी लाल, ओलंपियन खिलाड़ी ललित माथुर द्वारा प्रतिभागियों से परिचय प्राप्त कर किया गया।
मेरठ न्यूज
- फोटो : अमर उजाला
प्रतियोगिता में मेरठ के महिला व पुरुष वर्ग के खिलाड़ियों का प्रदर्शन शानदार रहा। 10 अलग अलग स्पर्धाओं में मेरठ के खिलाड़ियों ने पांच पर कब्जा किया। विवि कुलपति एनके तनेजा ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।
meerut news
- फोटो : अमर उजाला
कुलपति ने हर वर्ष होने वाली एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए मेरठ कॉलेज सहित सभी स्टॉफ को बधाई दी। ललित माथुर ने खिलाड़ियों को बताया कि हारने के बाद खेल शुरू होता है। कभी मन से नहीं हारना चाहिए। शुभारंभ के मौके पर मेरठ कॉलेज प्राचार्य प्रोफेसर आभा चंद्रा, डा. संदीप, डा. पूरन उज्ज्वल, डा. मनोज सिवाच, डा. नीलम पंवार, डा. राधेश्याम, डा. योगेंद्र सिंह तोमर, कोच निशांत तोमर, मेरठ कालेज डीन डा. अंजलि मित्तल, डा. अलका चौधरी, अनिल कुमार सहित सभी महाविद्यालयों के मैनेजर मौजूद रहे। संचालन डा. योगेश कुमार व डा. सतेंद्र मलिक ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विजेता रहे खिलाड़ी
मेरठ न्यूज
- फोटो : अमर उजाला
पुरुष वर्ग - लंबी कूद में मेरठ कॉलेज के नितिन कुमार ने 6.75 मी. के साथ प्रथम स्थान, 200 मी. दौड़ में बड़ौत के डीजे कॉलेज के रोबिन प्रथम, ऊंची कूद में मेरठ कॉलेज के रवि कुमार प्रथम, 800 मीटर में खुर्जा के एनआरईसी कॉलेज के किशर सिंह प्रथम, एक हजार मी. में जहांगीराबाद के राजकीय कॉलेज के ऋषिपाल सिंह प्रथम रहे।
विज्ञापन
मेरठ न्यूज
- फोटो : meerut news
महिला वर्ग - ऊंची कूद में सरूरपुर के संजय गांधी कॉलेज की रेनू प्रथम, 200 मी. दौड़ में सहारनपुर के जेवी जैन कालेज की हिमानी चंदल प्रथम, 800 मी. दौड़ में बुलंदशहर के डीएवी कॉलेज की चंचल प्रथम, डिस्कस थ्रो में रासना एसएसएसएस कॉलेज की शिवानी प्रथम, एक हजार मी. में रुद्रा कॉलेज मवाना की ज्योति प्रथम स्थान पर रही।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/