भारत ने रियो ओलंपिक में पुरुष हॉकी के क्वार्टरफाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया। 36 साल बाद भारत ओलंपिक खेलों के क्वार्टरफाइनल में पहुँचा है।
हार से भी ज्यादा खलेगा भारत को कनाडा के साथ ड्रॉ
भारत ने दो मैच जीते और दो हारे, जबकि एक ड्रॉ रहा। मगर भारत को हार से भी ज्यादा कनाडा के साथ हुआ ड्रॉ खल सकता है।
हार से भी ज्यादा खलेगा भारत को कनाडा के साथ ड्रॉ
इसका कारण यह है कि भारत यदि यह मैच जीत जाता तो तीसरे स्थान पक्का कर सकता था, मगर अर्जेंटीना ने आयरलैंड को हराकर भारत की मुश्किल बढ़ा दी।
हार से भी ज्यादा खलेगा भारत को कनाडा के साथ ड्रॉ
यदि भारत अपने ग्रुप में तीसरे स्थान पर रहता, तो उसकी मुकाबला स्पेन से हो सकता था मगर अब भारत चौथे स्थान पर खिसक गया हैं तो उसे दूसरे ग्रुप की टॉप टीम बेल्जियम से भिड़ना होगा।
हार से भी ज्यादा खलेगा भारत को कनाडा के साथ ड्रॉ
जहां तक आज के मैच की बात है तो भारत ने पहले दो क्वार्टर में अपना दबदबा बनाए रखा। मगर कनाडा ने दो पेनल्टी कॉर्नर में गोल में बदल कर अपने हुनर का परिचय दे दिया।