फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

FIFA में आखिरी बार जलवे बिखेरेंगे ये खिलाड़ी, अगले विश्व कप में नहीं आएंगे नजर

Wed, 30 May 2018 03:54 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 30 May 2018 03:54 PM IST
विज्ञापन
these most valuable players will participate last time in fifa world cup 2018
फीफा विश्व कप 2018

बस 15 दिन और शुरू हो जाएगा गोल-गोल का शोर। दुनिया भर की 32 टीमें 14 जून से रूस में विश्व विजेता बनने के लिए पूरी जी जान लगा देंगी। इनमें कुछ युवा दिग्गजों के बीच अपनी छाप छोड़ने को बेताब होंगे तो कुछ दिग्गज अपने आखिर महाकुंभ का यादगार बनाना चाहेंगे। यह उनका अंतिम विश्व कप होगा। इसके बाद शायद ही वह अपने देश की जर्सी में खेल पाएं। ऐसे ही कुछ चुनिंदा खिलाड़ियों पर एक नजर जो अंतिम बार अपना दम दिखाएंगे। 

आंद्रे इनिस्ता, स्पेन (34 साल) 

these most valuable players will participate last time in fifa world cup 2018
आंद्रे इनिस्ता

मौजूदा समय में दुनिया के महानतम मिडफील्डरों में शुमार स्पेनिश स्टार आंद्रे इनिस्ता का यह आखिरी विश्व कप होगा। 22 साल बार्सिलोना में गुजारने के बाद जापानी क्लब कोसेज कोबे से अपनी नई पारी शुरू करने वाले इनिस्ता स्पेन को एक बार फिर विश्व विजेता बनाने के लिए अपना कश्मिाई प्रदर्शन करने को तैयार हैं। आठ साल पहले 11 जुलाई 2010 को दक्षिण अफ्रीका के जोहानिबर्ग में इनिस्ता ने नीदरलैंड्स के खिलाफ फाइनल मुकाबले में अतिरिक्त समय में अपने पैरों का जादू दिखाते हुए शानदार गोल दागकर स्पेन को विश्व विजेता बनाया था। इसके साथ ही उन्होंने अपना नाम इतिहास के पन्ने में दर्ज करवा लिया था। मैन ऑफ द रहे इनिस्ता ने 2006 में स्पेन के लिए अपना पहला मुकाबला खेला था उसके बाद से वह टीम का अहम हिस्सा रहे हैं। चौथी बार विश्व कप में खेलने जा रहे इनिस्ता एक बार फिर चमत्कारिक प्रदर्शन करना चाहेंगे। 
 
विश्व कप में प्रदर्शन- 2006, 2010, 2014
पहला मैच : साऊदी अरब, 0-1 से हार, 23 जून 2006
कुल मैच : 10 
गोल : 02 
-124 मैच स्पेन की ओर से इनिस्ता ने खेले हैं जिमसें 13 गोल दागे हैं 
खिताब
विश्व कप : 2010 
यूरो : 2008, 20112

टिम काहिल, ऑस्ट्रेलिया (38 साल)

these most valuable players will participate last time in fifa world cup 2018
टिम काहिल

ऑस्ट्रेलियाई टीम में टिम काहिल सबसे अनुभवी और उम्रदराज खिलाड़ी होंगे। सॉक्रूस के नाम से मशहूर टिम ऑस्ट्रेलिया के ऑल टाइम शीर्ष स्कोरर हैं। 2004 में पदार्पण के बाद से इस स्टार फॉरवर्ड ने हर कैलेंडर वर्ष में टीम की ओर से गोल किया। 2014 विश्व कप में चिली के खिलाफ गोल दागने के साथ ही वह तीन विश्व कप में गोल करने वाले पहले ऑस्ट्रेलियाई फुटबॉलर बने थे। वह रूस में भी गोल दागकर अपने इस रिकॉर्ड को कायम रखना चाहेंगे। साथ ही ऑस्ट्रेलिया को पहली बार विश्व विजेता बनाकर यादगार विदाई चाहेंगे।  

विश्व कप में प्रदर्शन-2006, 2010, 2014
पहला मैच : जापान, 3-1 से जीता, 12 जून 2006
कुल मैच : 08 
गोल : 05 
-105 मैच ऑस्ट्रेलिया की ओर से टिम ने खेले हैं जिमसें 50 गोल किए हैं  
खिताब : कोई नहीं 

विज्ञापन
विज्ञापन

जेवियर मेशरानो, अर्जेंटीना (33 साल)

these most valuable players will participate last time in fifa world cup 2018
जेवियर मेशरानो

अर्जेंटीना के पूर्व कप्तान जेवियर मेशरानो टीम की रीढ हैं। भले ही टीम के स्टार खिलाड़ी लियोनल मेसी हो लेकिन यह मिडफील्डर अकेले दम पर टीम को जीत दिलाने का दम रखते हैं। 2014 में जीत के मुहाने पर आकर विश्व विजेता बनने से चूकने की टीस जेवियर के दिल में अभी तक है। वह इस बार टीम को तीसरी बार विश्व चैंपियन बनाने को तैयार हैं। पिछले 15 वर्षों से अर्जेंटीनी टीम का लगातार हिस्सा रहे जेवियर सर्वाधिक मैच खेलने के मामले में जेवियर जेेनेटी के बाद दूसरे नंबर पर हैं। वह 2004 और 2008 ओलंपिक में स्वर्ण पदक विजेता टीम के सदस्य रहे हैं। 

 विश्व कप में प्रदर्शन-2006, 2010, 2014
पहला मैच : कोटे डी आईवोयर, 2-1 से जीता, 10 जून 2006
कुल मैच : 16
गोल : 00
-141 मैच अर्जेंटीना की ओर से जेवियर ने खेले हैं जिमसें तीन गोल किए हैं  
खिताब 
ओलंपिक स्वर्ण पदक : 2004, 2008

विज्ञापन

राफेल मार्केज, मैक्सिको (39 साल)

these most valuable players will participate last time in fifa world cup 2018
राफेल मार्केज

लगातार चार विश्व कप में मैक्सिको की टीम अगुआई करने वाले राफेल मार्केज रूस में एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे। एल कैसर के नाम से मशहूर राफेल हमवतन एंटोनिया कार्बाजल और जर्मनी के लोथर मैथॉस के सर्वाधिक लगातार पांच विश्व कप में खेलने के रिकॉर्ड की बराबरी करेेंगे। पिछले 21 वर्षों से मेक्सिको की टीम का हिस्सा रहे राफेल टीम से करिश्माई प्रदर्शन की उम्मीद करेंगे। वह चाहेंगी टीम कम से कम सेमीफाइनल में पहुंचे। वह अपने आखिरी विश्व कप को यादगार बनाना चाहेंगे। 

 विश्व कप में प्रदर्शन-2002, 2006, 2010, 2014
पहला मैच : क्रोएशिया, 1-0 से जीते, 03  जून 2002
कुल मैच : 16
गोल : 03
-143 मैच मैक्सिको की ओर से राफेल ने खेले हैं जिमसें 18 गोल दागे हैं  
खिताब 
फीफा कंफेडरेशन कप : 1999

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed