फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sunil Chhetri: भारतीय फुटबॉल कप्तान सुनील छेत्री के घर आया नन्हा मेहमान, पत्नी सोनम ने बेटे को दिया जन्म

Thu, 31 Aug 2023 06:54 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 31 Aug 2023 06:54 PM IST
सार

इस खुशी के अवसर पर 'कैप्टन-फैंटास्टिक' और उनकी पत्नी को बधाई और शुभकामनाएं मिल रही हैं। सुनील छेत्री ने बच्चे के जन्म के समय परिवार को समय देने के लिए ही किंग्स कप फुटबॉल टूर्नामेंट से विश्राम दिया गया था।

विज्ञापन
Sunil Chhetri and wife Sonam Bhattacharya blessed with baby boy, See Photos; Indian Football Team
सुनील छेत्री और सोनम - फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी सोनम भट्टाचार्य ने बेटे को जन्म दिया है। पारिवारिक सूत्रों और मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोनम फिलहाल बेंगलुरु के एक नर्सिंग होम में हैं। बताया जा रहा है कि मां और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।। बुधवार सुबह 11:11 बजे सोनम ने बेटे को जन्म दिया। दिलचस्प बात यह है कि सुनील ने सोशल मीडिया पर कोई भी अपडेट साझा नहीं किया है।
Sunil Chhetri and wife Sonam Bhattacharya blessed with baby boy, See Photos; Indian Football Team
सुनील छेत्री और सोनम - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, यह चलन आजकल मशहूर हस्तियों के बीच आम हो गया है। आमतौर पर सकारात्मक खबरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो जाती हैं, लेकिन सुनील और सोनम दोनों ने अब तक इस मामले के बारे में कोई भी जानकारी ऑनलाइन साझा नहीं करने का फैसला किया है।
Sunil Chhetri and wife Sonam Bhattacharya blessed with baby boy, See Photos; Indian Football Team
सुनील छेत्री और सोनम - फोटो : सोशल मीडिया
साहेब भट्टाचार्य, जो अक्सर सोशल मीडिया पर सुनील और सोनम के बारे में अपडेट साझा करते हैं, प्रसिद्ध फुटबॉल दिग्गज सुब्रत भट्टाचार्य के बेटे और सोनम के भाई हैं। यहां तक कि साहेब ने भी सुनील और सोनम के बेटे के जन्म के संबंध में कोई भी सोशल मीडिया पोस्ट नहीं करने का फैसला किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Sunil Chhetri and wife Sonam Bhattacharya blessed with baby boy, See Photos; Indian Football Team
सुनील छेत्री और सोनम - फोटो : सोशल मीडिया
इस खुशी के अवसर पर 'कैप्टन-फैंटास्टिक' और उनकी पत्नी को बधाई और शुभकामनाएं मिल रही हैं। पहले यह जानकारी सामने आई थी कि सोनम सितंबर मध्य में बच्चे को जन्म दे सकती हैं। ऐसे में सुनील छेत्री ने थाईलैंड में होने वाले किंग्स कप के लिए भारतीय टीम से खुद का नाम हटा लिया था।
विज्ञापन
Sunil Chhetri and wife Sonam Bhattacharya blessed with baby boy, See Photos; Indian Football Team
सुनील छेत्री और सोनम - फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय फुटबॉल टीम के मुख्य कोच इगोर स्टिमैक ने कप्तान के अनुरोध को स्वीकार कर लिया था और किंग्स कप में उनके आगामी असाइनमेंट के लिए उन्हें राष्ट्रीय टीम में नहीं चुना था। उनकी गैरमौजूदगी में संदेश झींगन टीम का नेतृत्व करेंगे। वहीं, मनवीर सिंह फॉरवर्ड की देखरेख करेंगे। हालांकि, सुनील छेत्री सितंबर आखिरी में एशियाई खेलों के लिए भारतीय टीम में मौजूद रहेंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed