फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फीफा-2017: टीम इंडिया की हार के बावजूद रिकॉर्ड्स बुक में छा गए जैक्सन

Tue, 10 Oct 2017 06:13 PM IST
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र Updated Tue, 10 Oct 2017 06:13 PM IST
विज्ञापन
jeakson singh shines in records book after indias defeat against columbia
जैक्सन सिंह

फीफा अंडर-17 वर्ल्ड कप का बुखार देश पर छाया हुआ है। टूर्नामेंट में पहली बार खेल रही टीम इंडिया से फैंस को बड़े करिश्मे की उम्मीद है।  हालांकि, मेजबान टीम अब तक फैंस की उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी है और शुरुआती दोनों मैचों में उसे शिकस्त झेलना पड़ी है।

jeakson singh shines in records book after indias defeat against columbia
जैक्सन सिंह

टीम इंडिया को पहले मैच में अमेरिका से 0-3 से शिकस्त झेलना पड़ी जबकि अगले मैच में उसे कोलंबिया से 1-2 से मात मिली।  भारत की अब अंतिम 16 में पहुंचने की उम्मीदें कम हो गई है। भारत को कोलंबिया से शिकस्त जरूर मिली, लेकिन एक खिलाड़ी ने अपने प्रदर्शन से भारतीय फैंस का दिल जीत लिया।

jeakson singh shines in records book after indias defeat against columbia
जैक्सन सिंह

ये कोई ओर नहीं बल्कि जैक्सन सिंह हैं। कोलंबिया के खिलाफ जैक्सन ने भारत की तरफ से वर्ल्ड कप के इतिहास में पहला गोल दागा। सिंह ने चमत्कारिक गोल कर भारतीय फुटबॉल प्रेमियों को खुश कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
jeakson singh shines in records book after indias defeat against columbia
जैक्सन सिंह

जैक्सन के इस गोल ने यह बता दिया कि अगर पर्याप्त सुविधाएं मिले तो टीम इंडिया आने वाले समय में बड़ी टीमों को कड़ी टक्कर दे सकती हैं। उन्होंने दर्शाया कि टीम इंडिया भी रंग जमा सकती है। 

विज्ञापन
jeakson singh shines in records book after indias defeat against columbia
जैक्सन सिंह

मैच खत्म होने को महज 8 मिनट बचे थे। स्टेडियम में दर्शक अपनी सीट से उठने लगे थे। इसके बाद जैक्सन ने विश्व कप में भारत के लिए पहला गोल दाग दिया। भारत को 82 वें मिनट में कॉर्नर मिला। स्टालिन ने कॉर्नर लिया और जैक्सन ने हेडर के जरिए गेंद को नेट में डाल दिया था। स्कोर 1-1 हो गया था। बाद में कोलंबिया ने एक गोल और दागकर मैच अपने नाम कर दिया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed