फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

FIFA U17WC: वर्ल्ड के वो 5 स्टार फुटबॉलर्स, जिनका खेल देखने के लिए बेकरार हैं फैंस

Thu, 05 Oct 2017 04:58 PM IST
amarujala.com-presented by: मुकेश झा
amarujala.com-presented by: मुकेश झा Updated Thu, 05 Oct 2017 04:58 PM IST
विज्ञापन
FIFA U-17 World cup star footballers watch out for
फीफा अंडर-17 ट्रॉफी - फोटो : fifa.com

भारत में फीफा अंडर-17 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट 6 अक्टूबर से शुरू हो रहा है और मेजबान टीम अपने अभियान का आगाज अमेरिका के खिलाफ रात आठ बजे करेगी। भारत फीफा अंडर-17 वर्ल्ड कप फुटबॉल के रूप में पहली बार बड़े आयोजन के लिए पूरी तरह तैयार है। सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। भारत में देश में राजधानी दिल्ली सहित सभी छह शहर इसकी मेजबानी के लिए एकदम तैयार हैं। बहरहाल, आज हम आपको उन 5 स्टार खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका खेल देखने के लिए फैंस बेताब हैं: 

कोमल थाटल

FIFA U-17 World cup star footballers watch out for
कोमल थाटल - फोटो : sportskeeda

कोमल थाटल सिक्किम के रहने वाले हैं। थाटल मिडफील्डर हैं। थाटल के पसंदीदा खिलाड़ी मिडफील्डर यूजीनसन लिंगदोह हैं। थाटल 2011 में नामची खेल एकेडमी से जुड़े और उनकी प्रतिभा से प्रभावित होकर मुख्य कोच ने 2014 में उन्हें एआईएफएफ के शिविर में गोवा भेजा, जहां से उन्होंने विश्व कप टीम में जगह बनाई। पिछले साल ब्रिक्स कप में उन्होंने ब्राजील के खिलाफ गोल भी किया था। इसमें उनकी टीम को 1-3 से हार मिली थी।

अमीन गॉरी 

FIFA U-17 World cup star footballers watch out for
अमीन गॉरी  - फोटो : twitter

अमीन गॉरी फ्रांस के बेहतरीन खिलाड़ी हैँ। स्ट्राइकर गॉरी का खेल काफी आक्रामक है। अपने तेजी और खेल के दम पर इन्होंने टीम को विश्व कप में क्वालिफाई कराने में अहम भूमिका निभाई थी। यूरो अंडर-17 कप में इनके नाम 8 गोल दर्ज हैं। 17 साल के इस खिलाड़ी से फैंस को फीफा अंडर-17 वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अबेल रूज

FIFA U-17 World cup star footballers watch out for
अबेल रूज  - फोटो : twitter

स्पेन के युवा फुटबॉलर अबेल को आने वाले समय का बड़ा स्टार माना जा रहा है। उनकी कप्तानी में स्पेन ने इस साल अंडर-17 यूएफा-3 टूर्नामेंट जीता। वह युवाओं को तराशने वाली बार्सिलोना की एकेडमी ला मासिया से आए हैं। अंडर-17 टीम की ओर से खेलते हुए उन्होंने अब तक 23 मैचों में 19 गोल दागे हैं।

विज्ञापन

जोस सार्जेंट

FIFA U-17 World cup star footballers watch out for
जोस सार्जेंट  - फोटो : twitter

अमेरिका के लिए अंडर-20 वर्ल्ड कप में प्रभावित करने वाले जोश सार्जेंट एक साल में दो वर्ल्ड कप में देश का प्रतिनिधित्व करने वाले दूसरे खिलाड़ी बने। अमेरिकी खिलाड़ी ने तब चर्चा बंटोरी जब उन्होंने अंडर-20 वर्ल्ड कप में चार गोल किए। अब भारत में वो इसी सफलता को दोहराने के इरादे से मैदान संभालेंगे। फैंस को भी उनसे करिश्माई प्रदर्शन की उम्मीद है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed