स्पैनिश फुटबॉल टीम के महान गोलकीपर्स में शामिल आइकर कैसिलास ने रविवार को ट्वीट कर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने ट्वीट कर खुद को समलैंगिक बताया है। इस खुलासे से फुटबॉल जगत को चौंका कर रख दिया है। आइकर की कप्तानी में ही स्पेन ने 2010 में पहली बार फीफा वर्ल्ड कप जीता था। इसके अलावा गोलकीपर आइकर दिग्गज स्पैनिश क्लब रियाल मैड्रिड के कप्तान भी रह चुके हैं।
2 of 4
आइकर कैसिलास
- फोटो : सोशल मीडिया
आइकर ने स्पैनिश में ट्वीट कर लिखा- मैं समलैंगिक हूं। आशा है आप सभी मेरे इस फैसले का सम्मान करेंगे। काफी समय तक आइकर के टीममेट रहे और बार्सिलोना के पूर्व कप्तान कार्लोस पुयोल ने भी इस पर कमेंट किया है। उन्होंने लिखा- आइकर अब हमारी कहानी बताने का समय आ गया है। आइकर कैसिलास ने स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट सारा कार्बोनेरो से शादी की थी।
3 of 4
आइकर कैसिलास के हाथों में वर्ल्ड कप ट्रॉफी (स्पेन टीम के साथ)
- फोटो : सोशल मीडिया
दोनों की शादी पांच साल तक चली और 2021 में दोनों अलग हो गए। दोनों के दो बच्चे हैं। आइकर यकीनन समलैंगिक के रूप में सामने आने वाले सबसे हाई प्रोफाइल पुरुष फुटबॉलर हैं। आइकर की कप्तानी में स्पेन ने 2010 विश्व कप ही नहीं बल्कि 2012 में यूरो कप का खिताब भी जीता था। आइकर 2008 में यूरो कप जीतने वाली टीम का भी हिस्सा थे।
4 of 4
आइकर कैसिलास
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके अलावा आइकर रियाल मैड्रिड के साथ यूएफा चैंपियंस लीग भी जीत चुके हैं। प्रदर्शन में गिरावट के बाद वह एफसी पोर्टो में चले गए थे। 2020 में आइकर ने फुटबॉल से संन्यास ले लिया था। आइकर ने स्पेन के लिए 167 मैच खेले हैं। इसके अलावा वह रियाल मैड्रिड के लिए 510 मैच खेल चुके हैं। पोर्टो में रहते हुए उन्होंने 116 मैच खेले।