फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

20 साल बाद फ्रांस के हाथ आया सुनहरा मौका, अब सिर्फ एक कदम दूर है फीफा विश्व कप 2018 की ट्रॉफी

Sun, 15 Jul 2018 09:32 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 15 Jul 2018 09:32 AM IST
विज्ञापन
France has a chance to become champion after 20 years in fifa world cup 2018
france

फुटबॉल फैंस का इंतजार खत्म होने वाला है। रविवार रात तय हो जाएगा कि फीफा विश्व कप 2018 का विजेता कौन होगा। पहलो सेमीफाइनल मुकाबले में बेल्जियम को हराकर फ्रांस ने फाइनल में जगह बनाई थी। फ्रांस ने डिफेंडर सैमुअल उमटिटी के गोल की बदौलत बेल्जियम को 1-0 से हराया था।

France has a chance to become champion after 20 years in fifa world cup 2018
france

फ्रांस ने 1998 में अपनी ही मेजबानी में हुए विश्व कप फाइनल में ब्राजील को हराकर खिताब जीता था, लेकिन 2006 के फाइनल में इटली से हार गई थी। यह तीसरा मौका है, जब वह फाइनल में पहुंची है। अब रविवार रात होने वाले मुकाबले में उसका सामना क्रोएशिया से होगा।

France has a chance to become champion after 20 years in fifa world cup 2018
फ्रांस बनाम क्रोएशिया

यदि आज क्रोएशिया के खिलाफ होने वाला फाइनल मैच फ्रांस जीत जाता है तो वह 20 साल बाद चैंपियन बनेगा। इससे पहले 1998 में फ्रांस ने ब्राजील को 3-0 से हराकर टाइटल पर कब्जा जमाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
France has a chance to become champion after 20 years in fifa world cup 2018
france

बता दें कि फीफा विश्व कप में फ्रांस दो बार थर्ड प्लेस पर भी रहा है। 1958 और 1986 में यह देश तीसरे स्थान पर रहा था। फ्रांस की तरफ से एक विश्व कप में सबसे ज्यादा गोल दागने का रिकॉर्ड फोंटेन के नाम है। उन्होंने 1958 के विश्व कप में सबसे ज्यादा 13 गोल दागे थे।

विज्ञापन
France has a chance to become champion after 20 years in fifa world cup 2018
फ्रांस फुटबॉल टीम

अब तक कुल 15 फीफा विश्व कप खेलने वाली फ्रांस ने 59 मैच खेले हैं जिनमें उसे 28 में जीत और 19 में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं 12 मैच ड्रॉ रहे हैं। म्बाप्पे, ग्रीजमैन, पॉल पोग्बा और ऑलिवर गिरोड जैसे खिलाड़ी इस टीम की सबसे बड़ी मजबूती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed