फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

68 साल बाद विश्व कप फाइनल में पहुंचने वाला सबसे छोटा देश क्रोएशिया, इतिहास रचने का सुनहरा मौका

Sun, 15 Jul 2018 09:06 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 15 Jul 2018 09:06 AM IST
विज्ञापन
croatia has a chance to become a champion as a smallest country in fifa world cup 2018
क्रोएशिया वाटर पोलो टीम

फ्रांस और क्रोएशिया के बीच रविवार को मास्को के लुजिन्हकी स्टेडियम में फीफा विश्व कप 2018 का हाईवोल्टेज फाइनल मैच खेला जाएगा। फीफा विश्व कप 2018 के महामुकाबले पर न सिर्फ फ्रांस-क्रोएशिया बल्कि पूरी दुनिया की निगाहें टिकी होंगी। हालांकि यह मुकाबला क्रोएशियाई लोगों के लिए सबसे ज्यादा खास होने वाला है।

croatia has a chance to become a champion as a smallest country in fifa world cup 2018
क्रोएशिया फुटबॉल टीम

विश्व कप के फाइनल में प्रवेश करते ही इस छोटे से देश ने कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं। अब अगर क्रोएशिया इस बार चैंपियन बनता है तो वह विश्व कप जीतने वाला सबसे छोटा देश बन जाएगा। इससे पहले यह कीर्तिमान उरुग्वे के नाम था।

croatia has a chance to become a champion as a smallest country in fifa world cup 2018
उरुग्वे

उरुग्वे ने साल 1950 में आखिरी बार ऐसा किया था। हालांकि उरुग्वे ने 1930 में हुआ पहला फीफा विश्व कप टाइटल भी जीता था। अब क्रोएशिया के पास 68 साल बाद इतिहास रचने का सुनहरा मौका है। लगभग 42 लाख की आबादी वाला क्रोएशिया पहली बार विश्वकप फाइनल में उतरेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
croatia has a chance to become a champion as a smallest country in fifa world cup 2018
croatia
साल 1998 के फीफा विश्व कप में क्रोएशिया ने डेब्यू किया था। अपने डेब्यू सीजन में ही क्रोएशिया ने तीसरे पायदान पर कब्जा कर पूरी दुनिया को चौंका दिया था। इसके बाद साल 2002, 2006 और 2014 में यह देश ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गया था। साल 2010 में क्रोएशिया फीफा विश्व कप के लिए क्वालीफाई ही नहीं कर पाया था।
विज्ञापन
croatia has a chance to become a champion as a smallest country in fifa world cup 2018
क्रोएशिया

दिलचस्प है कि फ्रांस भी इस विश्वकप में अब तक एक भी मैच नहीं हारा है। ग्रुप मैच में नाइजीरिया को 2-0 से, अर्जेंटीनो को 3-0 से और आइसलैंड को 2-1 से मात दी। इसके बाद नॉकआउट अंतिम 16 में डेनमार्क को 1-1 की बराबरी के बाद शूटआउट में हराया। फिर मेजबान रूस को क्वार्टरफाइनल में 2-2 के बाद शूटआउट में हराया। अंतिम समय तक मुकाबला 2-2 की बराबरी पर रहा। इसके बाद पेनल्टी शूटआउट में क्रोएशिया ने मुकाबला 4-3 से जीत लिया। सेमीफाइनल में क्रोएशिया ने इंग्लैंड को 2-1 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed