फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पेरिस में धूमधड़ाका, फ्रांस की जीत पर फैंस के जश्न मनाने का अंदाज बिलकुल निराला

Wed, 11 Jul 2018 06:06 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 11 Jul 2018 06:06 AM IST
विज्ञापन
france advanced to world cup final fans celebrate in unique style
फ्रांस फैंस

फ्रांस की राजधानी पेरिस में मंगलवार को खूब आतिशबाजी हुई। वहां मौजूदा फुटबॉल फैंस की आंखों में खुशी के आंसू दिखे और उन्होंने चिल्लाकर अपनी खुशी का इजहार किया। इसका कारण बस एक था- फ्रांस ने फीफा विश्व कप 2018 के फाइनल में प्रवेश किया।

france advanced to world cup final fans celebrate in unique style
फ्रांस फैंस

पेरिस में सिटी हॉल के बाहर फैंस ने एकसाथ बड़ी स्क्रीन पर मैच देखा। फ्रांस के बेल्जियम को 1-0 से हराते ही वहां जश्न का माहौल बन गया। फैंस ने लाल स्मोक जलाए और आतिशबाजी की। कुछ ही देर में पटाके फूटने लगे। कार के हॉर्न बजने लगे। फुटबॉल के नारे लगने लगे। हम फाइनल में पहुंच गए हैं। इन्हीं आवाजों से गूंज रहा था पेरिस का सिटी हॉल।

france advanced to world cup final fans celebrate in unique style
फ्रांस फैंस

कुछ गलियों को तो पुलिस ने बंद करा दिया ताकि फैंस अच्छे से फ्रांस के फाइनल में पहुंचने का जश्न मना सकें। पुलिस वैंस भी शहर के सबसे व्यस्त क्षेत्रों में से एक पर मौजूद थी सुरक्षा के कारण ताकि किसी प्रकार के हमले न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
france advanced to world cup final fans celebrate in unique style
फ्रांस फैंस

फ्रांस का फाइनल में मुकाबला बुधवार को इंग्लैंड और क्रोएशिया के बीच होने वाले सेमीफाइनल के विजेता से रविवार को मॉस्को में होगा। बता दें कि सैमुअल उमटीटी के गोल की बदौलत फ्रांस ने सेमीफाइनल में बेल्जियम को 1-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।

विज्ञापन
france advanced to world cup final fans celebrate in unique style
सैमुअल उमटीटी

सेंट पीटर्सबर्ग में बेहतरीन प्रदर्शन करके लाइमलाइट में आए उमटीटी ने कहा, हमने एकसाथ बहुत मेहनत की। मैंने गोल जरूर किया, लेकिन हम सभी ने बड़े मैच में शानदार प्रदर्शन किया और फाइनल में पहुंचने के हम हकदार थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed