फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फुटबॉलर्स ने पेश की मिसाल, चोटिल खिलाड़ी के लिए दोनों टीमों ने मिलकर लगाया एम्बुलेंस को धक्का

Tue, 18 Sep 2018 02:54 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 18 Sep 2018 02:54 PM IST
विज्ञापन
football rival team players get together to push ambulance for injured player
वास्को डी गामा

ब्राजीलियन लीग के मैच में एक भयावह के साथ-साथ आकर्षक दृश्य भी देखने को मिला, जब कुछ ही मिनटों में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने एकजुट होकर एम्बुलेंस को धक्का लगाकर शुरू कराया। रियो डी जेनेरियो में दोनों टीमों के खिलाड़ियों में एकसाथ एम्बुलेंस को धक्का लगाकर शुरू कराया।

football rival team players get together to push ambulance for injured player
ब्रूनो सिल्वा

दरअसल, यह मैच वास्को डी गामा और फ्लामेंगो के बीच खेल जा रहा था। बीच पिच पर एम्बुलेंस को बुलाना पड़ा क्योंकि वास्को डी गामा के ब्रूनो सिल्वा अपनी ही टीम के साथी से टकराकर गंभीर रूप से चोटिल हो गए थे। सिल्वा इसके बाद अपने होश गंवा बैठे। उनके लिए तुरंत एम्बुलेंस बुलाई गई, लेकिन इंजन स्टार्ट नहीं हो रहा था।

football rival team players get together to push ambulance for injured player
फ्लामेंगो

54,000 दर्शकों से भरे ब्रासिलिया के माने गर्रिंचा स्टेडियम में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने मिसाल पेश की और एकजुट होकर एम्बुलेंस को धक्का लगाया व शुरू करने में मदद की। ब्राजील के ग्लोबस्पोर्ट वेबसाइट ने इसका वीडियो प्रसारित किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
football rival team players get together to push ambulance for injured player
एम्बुलेंस

वीडियो में दिख रहा है कि दोनों टीमों के कुल 8 खिलाड़ियों ने मिलकर एम्बुलेंस को तब तक धक्का दिया जब तक वह शुरू नहीं हुई। एम्बुलेंस जैसे ही शुरू हुई, वैसे ही वह तेजी से अपने रास्ते पर निकल गई। फ्लामेंगो ने डिफेंडर रेवर ने कहा, 'मैंने ऐसा पहली बार देखा। यह कभी न भूलने वाला दृश्य है। मुझे लगा कि ड्राइवर मजाक कर रहा होगा, लेकिन उन्होंने जोर देकर कहा कि एम्बुलेंस शुरू नहीं हो रहा है, आप हमारी मदद कीजिए।'

विज्ञापन
football rival team players get together to push ambulance for injured player
वास्को डी गामा बनाम फ्लामेंगो मैच का दृश्य

सिल्वा को अस्पताल से रिलीज कर दिया गया और वह शाम को रियो डी जेनेरियो लौट आए। टेस्ट में बताया गया कि वह अच्छी स्थिति में हैं। बता दें कि वास्को डी गामा और फ्लामेंगो के बीच मुकाबला 1-1 की बराबरी पर समाप्त हुआ। वास्को डी गामा ने 28वें मिनट में गोल करके 1-0 की बढ़त बनाई और फिर फ्लामेंगो ने 58वें मिनट में स्कोर 1-1 कर दिया। वास्को डी गामा से आंद्रेस रियोस जबकि फ्लामेंगो से डिएगो ने गोल दागा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed