फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Football: क्या रोनाल्डो के बिना ज्यादा मजबूत है पुर्तगाल की टीम? लक्जमबर्ग पर 9-0 की बड़ी जीत से उठे सवाल

Tue, 12 Sep 2023 07:55 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लिस्बन।
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लिस्बन। Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 12 Sep 2023 07:55 PM IST
सार

पांच बार वर्ष के फुटबॉलर चुने जा चुके और अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में सर्वाधिक 123 गोल करने वाले रोनाल्डो की गैरमौजूदगी में पुुर्तगाल के लिए गोंजालो रामोस, गोंजालो इनासियो, डिएगो जोटा ने दो-दो गोल किए, जबकि रिकार्डो होर्ता, ब्रूनो फर्नांडीज और जोआओ फेलिक्स ने एक-एक गोल किया।

विज्ञापन
Football: Is Portugal team stronger without Cristiano Ronaldo? 9-0 win over Luxembourg raises questions
रोनाल्डो - फोटो : अमर उजाला
एक समय था जब क्रिस्टियानो रोनाल्डो के बिना पुर्तगाल फुटबॉल टीम की कल्पना नहीं की जा सकती थी, लेकिन इस सुपर स्टार के बिना पुर्तगाली टीम ने अब तक की अपनी सबसे बड़ी जीत हासिल की। पुर्तगाल ने यूरोपियन क्वालिफायर में लक्जमबर्ग को 9-0 के बड़े अंतर से पराजित किया। रोनाल्डो ग्रुप जे के पिछले मुकाबलों में एक से अधिक पीला कार्ड दिखाए जाने के चलते इस मैच के लिए निलंबित कर दिए गए थे, जिसके चलते वह इस मैच में नहीं खेले।
Football: Is Portugal team stronger without Cristiano Ronaldo? 9-0 win over Luxembourg raises questions
क्रिस्टियानो रोनाल्डो - फोटो : सोशल मीडिया
रामोस, इनासियो, जोटा ने किए दो-दो गोल
पांच बार वर्ष के फुटबॉलर चुने जा चुके और अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में सर्वाधिक 123 गोल करने वाले रोनाल्डो की गैरमौजूदगी में पुुर्तगाल के लिए गोंजालो रामोस, गोंजालो इनासियो, डिएगो जोटा ने दो-दो गोल किए, जबकि रिकार्डो होर्ता, ब्रूनो फर्नांडीज और जोआओ फेलिक्स ने एक-एक गोल किया। बेल्जियम के पूर्व और पुर्तगाल के नए कोच राबर्टो मार्टिनेज ने जीत के बाद कहा कि यह काफी सुकून देने वाला है कि 4-0 और 5-0 की बढ़त के बावजूद टीम इस तरह से खेली जैसे मुकाबला 0-0 की बराबरी पर था।
Football: Is Portugal team stronger without Cristiano Ronaldo? 9-0 win over Luxembourg raises questions
क्रिस्टियानो रोनाल्डो - फोटो : सोशल मीडिया
रोनाल्डो को आगे खेलने के मिलेंगे अवसर
रोनाल्डो अगर इस मुकाबले में खेलते तो उनके पास अपने अंतरराष्ट्रीय गोलों की संख्या बढ़ाने का अच्छा मौका था। हालांकि उन्हें अभी और अवसर मिलेंगे। पुर्तगाल को चार मैच अभी और खेलने हैं। यह टीम छह मैच जीतकर ग्रुप में शीर्ष पर है। किसी और दूसरी टीम ने क्वालिफाइंग में इतनी जीत हासिल नहीं की हैं। ग्रुप में पुर्तगाल स्लोवाकिया पर पांच अंकों की बढ़त पर है। शीर्ष दो टीमें स्वत: यूरोपियन चैंपियनशिप के लिए क्वालिफाई करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Football: Is Portugal team stronger without Cristiano Ronaldo? 9-0 win over Luxembourg raises questions
क्रिस्टियानो रोनाल्डो - फोटो : सोशल मीडिया
क्या रोनाल्डो के बिना मजबूत है पुर्तगाल?
हालांकि, यूरोपियन क्वालिफायर में उतने अच्छे नहीं दिखे हैं। स्लोवाकिया के खिलाफ मैच में रोनाल्डो पूरे मैदान में दौड़ते दिखे, लेकिन गेंद मिलने पर काफी लचर नजर आए थे। उम्र उन पर हावी दिख रहा था। गोल करने के कुछ मौकों को वह भुना भी नहीं सके थे। ब्रूनो फर्नांडीस के गोल ने पुर्तगाल को स्लोवाकिया पर 1-0 से जीत दिलाई थी। इससे वह बच गए थे। ऐसे में यह प्रतीत होता है कि पुर्तगाल में युवा खिलाड़ियों को मौका देने का समय आ गया है। टीम के पास जोआओ फेलिक्स और जोटा के रूप में कुछ बेहतरीन फॉरवर्ड प्लेयर्स हैं जो रोनाल्डो के जगह की भरपाई कर सकते हैं। रोनाल्डो रिप्लेसमेंट के तौर पर मैदान पर लाए जा सकते हैं। पर रोनाल्डो का टीम में होना किसी भी विपक्षी टीम पर दबाव बनाने के लिए काफी है।
विज्ञापन
Football: Is Portugal team stronger without Cristiano Ronaldo? 9-0 win over Luxembourg raises questions
क्रिस्टियानो रोनाल्डो - फोटो : सोशल मीडिया
क्रोएशिया ने आर्मेनिया को 1-0 से हराया
रोनाल्डो की जगह इस मैच में खेल रहे रामोस ने पहले तीन में से दो गोल किए। बीते वर्ष विश्वकप में पुर्तगाल के कोच फर्नांडो सांतोस ने रोनाल्डो को बेंच पर बिठाकर स्विटजरलैंड केखिलाफ रामोस का उतारा था। उन्होंने वहां हैट्रिक की थी। यूरोपियन क्वालिफाइंग में अब तक की सबसे बड़ी जीत 2006 में जर्मनी ने सैन मैरिनो पर 13-0 से दर्ज की है। अन्य मुकाबलोंं में स्लोवाकिया ने लिचटेंस्टीन को 3-0 से हराया। वहीं ग्रुप डी में क्रोएशिया ने आर्मेनिया को आंद्रेज क्रैमेरिच के गोल की बदौलत 1-0 से हराया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed